Ranchi News : नये झूले फिशबी, डांसिंग फ्लाइ से लेकर मौत का कुआं तक रहेगा आकर्षण का केंद्र

Published by :MUNNA KUMAR SINGH
Published at :26 Jun 2025 12:58 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News :  नये झूले फिशबी, डांसिंग फ्लाइ से लेकर मौत का कुआं तक रहेगा आकर्षण का केंद्र

जधानी में आयोजित होने वाला ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मेला की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है.

विज्ञापन

रथ मेला कल से शुरू, इलेक्ट्रानिक झूला आकर्षण का केंद्र, बड़ी संख्या में जुटेंगे लोग

रांची. राजधानी में आयोजित होने वाला ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मेला की तैयारी लगभग पूरी हो चुकी है. 27 जून से शुरू होने वाले इस मेले में इस बार 1500 से अधिक दुकानें लगायी जा रही हैं, जिनमें झूले, मीना बाजार, मौत का कुआं, पारंपरिक मिठाइयों की दुकानें, कृषि उपकरण और हस्तशिल्प उत्पाद शामिल हैं. इस बार इलेक्ट्रॉनिक नये झूले आकर्षण का केंद्र रहेंगे.

नये झूलों से सज रहा है मेला परिसर

इस वर्ष मेला परिसर में कई नये और रोमांचक झूले लगाये जा रहे हैं. प्रमुख झूलों में फिशबी झूला (नाव की आकृति वाला), डांसिंग फ्लाइ, ड्रैगन ट्रेन, टोरा-टोरा, चांद तारा, ब्रेक डांस, सुनामी, रेंजर और बड़ा नाव जैसे झूले शामिल हैं. कुल 20 बड़े झूले लगाये जा रहे हैं, जिनमें से 10 झूलों की फिटिंग पूरी हो चुकी है और बाकी पर काम तेजी से जारी है. बच्चों के लिए 20 से अधिक छोटे झूले भी लगाये जा रहे हैं, जिनमें स्काॅर्पियो, हेलिकॉप्टर, मिक्की माउस, टावर झूला, थ्री-वन झूला, बेबी ट्रेन, सुनमुन ट्रेन प्रमुख हैं. मेले में इस बार दो ””मौत के कुएं”” लगाये जा रहे हैं, जहां बाइक और कार सवारों के हैरतअंगेज करतब दर्शकों को रोमांचित करेंगे. इनकी संरचना और फिटिंग का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है. नये से पुराने झूलों का आनंद लेने के लिए 50 से 100 रुपये प्रति झूला खर्च करने पड़ेंगे. बच्चों के लिए बने झूलों की कीमत 50 से 80 रुपये के बीच होगी.

मीना बाजार और क्राफ्ट बाजार भी खास

मीना बाजार, खानपान स्टॉल और क्राफ्ट बाजार भी इस वर्ष खास आकर्षण होंगे. क्राफ्ट बाजार में पारंपरिक और स्थानीय हस्तशिल्प उत्पादों को विशेष रूप से प्रस्तुत किया जायेगा, जो दर्शकों को काफी पसंद आ सकते हैं.

कई शहरों से पहुंचे झूला संचालक

मेले में झूले लगाने के लिए रांची, गुमला, सिसई, जमशेदपुर, पटना, बिहार शरीफ और कोलकाता से झूला संचालक पहुंचे हैं. रांची के वरिष्ठ झूला संचालक कुतुबुद्दीन भाई ने बताया कि वह पिछले 25 वर्षों से इस मेले में झूले लगा रहे हैं और इस बार दर्शकों के लिए नये अनुभव होंगे. कोलकाता से आये मेरून दास ने कहा कि वह वर्षों से इस मेले से जुड़े हैं और झूलों की अंतिम तैयारी चल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
MUNNA KUMAR SINGH

लेखक के बारे में

By MUNNA KUMAR SINGH

MUNNA KUMAR SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola