Ranchi News : बेंगलुरु के गुलाब से होगा श्री श्याम बाबा का शृंगार

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : बेंगलुरु के गुलाब से होगा श्री श्याम बाबा का शृंगार

हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर तैयारी चल रही है.

विज्ञापन

जन्माष्टमी की रात में होगा महास्नान

रांची. हरमू रोड स्थित श्री श्याम मंदिर में जन्माष्टमी को लेकर तैयारी चल रही है. अध्यक्ष गोपाल मुरारका ने बताया कि कोलकाता, रायपुर, बेंगलुरु और बंगाल के विभिन्न स्थानों से फूल मंगाये जा रहे हैं. बेंगलुरु का गुलाब बाबा के शृंगार को मनमोहक रूप देगा. सूरत का बागा (पोशाक) भक्तों को आकर्षित करेगा. रात 8.30 बजे की आरती के बाद भजनों का कार्यक्रम होगा. धनबाद के पिंटू शर्मा अपने भजनों से बाबा श्याम को रिझायेंगे. आरती के बाद सभी मंड के पर्दे लगाकर बाबा श्याम का महास्नान अनुष्ठान विधि-विधान से मंडल के अध्यक्ष गोपाल मुरारका व कोषाध्यक्ष मनोज खेतान के नेतृत्व में होगा. रात 12 बजे बाबा श्याम व लडडू गोपाल सहित सभी देवी-देवताओं के दर्शन भक्तों को सुलभ हो पायेंगे. रात 12:45 बजे शयन आरती होगी. शृंगार आरती सुबह आठ बजे और दोपहर 12.30 बजे के समय मंदिर का पट बंद रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Munna Kumar Singh

लेखक के बारे में

By Munna Kumar Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola