ePaper

योग दिवस को लेकर निकाली प्रभात फेरी

Updated at : 20 Jun 2025 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
योग दिवस को लेकर निकाली प्रभात फेरी

योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पतंजलि योग पीठ व मेडिटेशन एंड योगा ग्रुप सिल्ली के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रभात फेरी निकाली गयी.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सिल्ली.

योग के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पतंजलि योग पीठ व मेडिटेशन एंड योगा ग्रुप सिल्ली के तत्वावधान में शुक्रवार को प्रभात फेरी निकाली गयी. प्रभात फेरी स्टेडियम परिसर से निकली और रांची-पुरुलिया मुख्य मार्ग से सिल्ली बाजार के विभिन्न चौक-चौराहा होते हुए स्टेडियम परिसर में संपन्न किया गया. फेरी में बैनर व स्लोगन के माध्यम से प्रचार-प्रसार करते हुए शनिवार को सिल्ली स्टेडियम में होनेवाले अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में शामिल होने के लिए क्षेत्र के लोगों से अपील की गयी. प्रभात फेरी में काफी संख्या में पतंजलि परिवार के सदस्य शामिल होकर भारत माता की जय, वंदे मातरम्, करें योग रहें निरोग, स्वस्थ भारत समृद्ध भारत के जयकारे लगाते चल रहे थे. करुणामय चक्रवर्ती व सुभाष लाहा ने अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव में अधिक-से-अधिक महिला-पुरुष को शामिल होने की अपील की. उन्होंने कहा कि लोगों को योग के महत्व को बताने के लिए ही प्रभात फेरी निकाली गयी. साथ ही योग महोत्सव में शामिल होने के लिए गठित टीम द्वारा आमंत्रण भी दिया जा रहा है. प्रभात फेरी में करुणामय चक्रवर्ती, सुशोभन लाहा, कृष्णा महतो, गौतम रोहिदास, सुभाष लाहा, विनय चक्रवर्ती, भेंगराज प्रजापति, बबिल्टु दत्ता, मुकेश साहू, शत्रुघ्न गुप्ता, अमित साव, अनिल साव, शंकर विश्वकर्मा, दिनेश बनर्जी, अमित साव, भोजा डे, सुकुमार विश्वकर्मा आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VISHNU GIRI

लेखक के बारे में

By VISHNU GIRI

VISHNU GIRI is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola