Rath Yatra: मेला में प्लास्टिक बैन, इन सामानों की बिक्री पर रोक, कई दुकानों से जब्त हुए कैरी बैग
Published by : Dipali Kumari Updated At : 27 Jun 2025 4:16 PM
रथ मेला में प्लास्टिक बैन
Rath Yatra: रथ मेला में इस वर्ष प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. मेला में आज प्लास्टिक से बनी वस्तुओं की खरीद-बिक्री और प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आयी. टीम ने कई दुकानों से प्लास्टिक जब्त किये गये.
Rath Yatra: राजधानी रांची में आज 27 जून से भव्य रथ मेले का शुभारंभ हुआ. पहले दिन ही मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है. मेले में तरह-तरह की हजारों दुकानें सजी हैं. प्रशासन की ओर से सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गये हैं. मालूम हो मेला में इस वर्ष प्लास्टिक के इस्तेमाल पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है. मेला में आज प्लास्टिक से बनी वस्तुओं की खरीद-बिक्री और प्लास्टिक के इस्तेमाल पर प्रशासन अलर्ट मोड पर नजर आयी.
कई दुकानों से प्लास्टिक जब्त
आज शुक्रवार को मेला परिसर में नगर निगम की टीम एक्शन मोड में नजर आयी. टीम ने सभी दुकानों का निरीक्षण किया. इस दौरान कई दुकानों से प्लास्टिक जब्त किये गये. मेले में प्लास्टिक कैरी बैग और प्लास्टिक से बनी वस्तुओं की खरीद-बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गयी है. प्रशासन ने मेले में आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे इस बार की रथयात्रा को स्वच्छ, सुंदर और प्लास्टिक मुक्त बनाने में सहयोग करें.
इसे भी पढ़ें
Rath Yatra: रथ मेला जाने वाले इन रास्तों पर वाहनों की नो एंट्री, जाना होगा पैदल या बदलना होगा रास्ता
श्रावणी मेले की तैयारी तेज: 365 मीटर लंबे घाट निर्माण से लेकर रेलवे स्टेशन पर सुविधा विस्तार जारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Dipali Kumari
नमस्कार! मैं दीपाली कुमारी, एक समर्पित पत्रकार हूं और पिछले 3 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं, जहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पूर्व दैनिक जागरण आई-नेक्स्ट सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी कार्य करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










