डीबीसीए को हराकर पिनेकल क्रिकेट एकेडमी सेफा में

तृतीय संजीव चटर्जी मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता
डकरा. डकरा स्टेडियम में खेले जा रहे तृतीय संजीव चटर्जी मेमोरियल टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को तीसरा क्वार्टर फाइनल मैच डीबीसीए रांची और पिनेकल क्रिकेट एकेडमी के बीच खेला गया. पिनेकल क्रिकेट एकेडमी ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का फैसला लिया. डीबीसीए की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 146 बनायी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी पिनेकल क्रिकेट एकेडमी की टीम ने 17.3 ओवरों में 4 विकेट खो कर इस मैच को जीत लिया. मैन ऑफ द मैच पिनेकल क्रिकेट एकेडमी के ऋतिक कुमार रहे, जिन्होंने 37 रनों की अच्छी पारी खेली. स्थानीय सीसीएल कर्मी गणेश भुइयां द्वारा उन्हें मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया. पिनेकल की टीम अब सेमीफाइनल मुकाबले में गत विजेता सोनेट क्रिकेट एकेडमी से 28 अप्रैल को खेलेगी. वहीं दूसरा सेमीफाइनल मैच वाईबीएन क्रिकेट एकेडमी और 27 अप्रैल को खेला जानेवाला अंतिम क्वार्टर फाइनल विजेता के साथ 29 अप्रैल को होगा. फाइनल मैच एक मई को खेला जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




