Ranchi News : कनेक्टिंग फ्लाइओवर के लिए की जा रही पाइलिंग, लग रहा जाम

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : कनेक्टिंग फ्लाइओवर के लिए की जा रही पाइलिंग, लग रहा जाम

कोकर की ओर से सिरमटोली चौक जानेवाले वाहनों का रूट डायवर्ट किया गया.

विज्ञापन

रांची. कांटाटोली और सिरमटोली फ्लाइओवर को जोड़ने के लिए कनेक्टिंग फ्लाइओवर का निर्माण किया जा रहा है. इसको लेकर सिरमटोली चौक से कुछ दूरी पर (योगदा सत्संग के पास) पाइलिंग का काम चल रहा है. यहां आधी से अधिक सड़क को घेर देने से सड़क संकरी हो गयी है. इस कारण यहां दिन भर रुक-रुक कर जाम लगता रहता है. सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक तथा शाम में 4:30 से 7:00 बजे तक ज्यादा जाम लग रहा है.

रूट डायवर्ट किया गया

वहीं, कोकर की ओर से आनेवाले वाहनों को कांटाटोली फ्लाइओवर के बाद सीधे सिरमटोली चौक की ओर जाने नहीं दिया जा रहा है. उनका रूट डायवर्ट कर दिया गया है. इन वाहनों को फ्लाइओवर से दाहिने बहू बाजार चौक की ओर मोड़ दिया जा रहा है. फिर बहू बाजार चौक से दाहिने मोड़ कर चुटिया थाना के बगल से होकर सिरमटोली चौक की ओर निकाला जा रहा है. इससे वाहन चालकों को परेशानी हो रही है. इस रूट से सिर्फ सिरमटोली चौक की ओर से आनेवाले वाहनों को कांटाटोली की ओर जाने दिया जा रहा है.

तीन लाइन बना ले रहे हैं वाहन

सिरमटोली चौक से कांटाटोली की ओर वाहनों को जाने दिया जा रहा है. लेकिन, सिरमटोली से कांटाटोली ओर आने वाले वाहन रोड में तीन लाइन बना दे रहे हैं. इस कारण भी जाम लग रहा है. यहां जाम से निपटने के लिए ट्रैफिक पुलिस के जवानों को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Rajiv Kumar

लेखक के बारे में

By Rajiv Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola