ePaper

रांची समेत झारखंड के 7 जिलों में महंगा हुआ पेट्रोल, एक-एक जिले का रेट यहां देखें

Updated at : 15 Sep 2025 9:32 PM (IST)
विज्ञापन
Petrol Price in Jharkhand Today

झारखंड में आज पेट्रोल के भाव.

Petrol Price in Jharkhand: झारखंड की राजधानी रांची समेत कम से कम 7 जिलों में पेट्रोल महंगा हो गया है. रांची में सबसे अधिक 1.24 रुपए प्रति लीटर की वृद्धि हुई है. इसी दौरान जमशेदपुर में पेट्रोल की कीमतों में सबसे ज्यादा 61 पैसे की गिरावट आयी है. आपके जिले में आज किस भाव बिक रहा है पेट्रोल. यहां देखें.

विज्ञापन

Petrol Price in Jharkhand: झारखंड की राजधानी रांची समेत 7 जिलों में पेट्रोल का भाव बढ़ गया है. जिन जिलों में पेट्रोल की कीमतें बढ़ी हैं, उसमें रांची के अलावा चाईबासा, कोडरमा, देवघर, दुमका, गिरिडीह और गुमला शामिल हैं. रांची में एक दिन में 1.24 रुपए प्रति लीटर पेट्रोल की कीमत बढ़ गयी है. इसके बाद राजधानी में एक लीटर पेट्रोल का भाव बढ़कर 99.10 रुपए हो गया है.

देवघर समेत इन जिलों में बढ़ा पेट्रोल का भाव

देवघर में 38 पैसे बढ़कर एक लीटर पेट्रोल 97.98 रुपए हो गया है. दुमका में पेट्रोल के भाव में 23 पैसे की वृद्धि हुई है. यहां सोमवार को पेट्रोल का भाव 98.46 रुपए रहा. गिरिडीह में 14 पैसे महंगा होकर पेट्रोल 98.83 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है. गुमला जिले में पेट्रोल आज 46 पैसे महंगा हो गया और इसकी कीमत बढ़कर 98.82 रुपए प्रति लीटर हो गयी. कोडरमा जिले में 12 पैसे की वृद्धि के साथ पेट्रोल का भाव 99 रुपए प्रति लीटर हो गया.

Petrol Price in Jharkhand: इन जिलों में नहीं बदले पेट्रोल के भाव

झारखंड के कई जिलों में आज पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ. गढ़वा, गोड्डा, लातेहार, लोहरदगा, पलामू और सरायकेला-खरसावां जिले में पेट्रोल का भाव नहीं बदला. यानी इन जिलों में पेट्रोल न तो सस्ता हुआ, न महंगा.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

जमशेदपुर, सिमडेगा समेत इन जिलों में सस्ता हुआ पेट्रोल

सिमडेगा में पेट्रोल 38 पैसे सस्ता हो गया. साहिबंगज में 5 पैसे, रामगढ़ में 1 पैसा, पाकुड़ में 11 पैसे, जामताड़ा में 25 पैसे, हजारीबाग में 38 पैसे, जमशेदपुर में 61 पैसे, धनबाद में 28 पैसे, चतरा में 8 पैसे और बोकारो में 21 पैसे सस्ता हो गया पेट्रोल.

झारखंड के किस जिले में क्या है पेट्रोल का भाव

शहर/जिले का नामकीमत रुपए मेंमहंगा/सस्ता
बोकारो98.24 /लीटर0.21 (-)
चतरा99.17 /लीटर0.08 (-)
देवघर97.98 /लीटर0.38 (+)
धनबाद97.89 /लीटर0.28 (-)
दुमका98.46 /लीटर0.23 (+)
जमशेदपुर98.03 /लीटर0.61 (-)
गढ़वा99.60 /लीटर0
गिरिडीह98.83 /लीटर0.14 (+)
गोड्डा98.33 /लीटर0
गुमला98.82 /लीटर0.46 (+)
हजारीबाग98.89 /लीटर0.38 (-)
जामताड़ा98.21 /लीटर0.25 (-)
खूंटी97.78 /लीटर0.09 (-)
कोडरमा99.00 /लीटर0.12 (+)
लातेहार99.10 /लीटर0
लोहरदगा98.75 /लीटर0
पाकुड़98.92 /लीटर0.11 (-)
पलामू99.60 /लीटर0
रामगढ़98.41 /लीटर0.01 (-)
रांची99.10 /लीटर1.24 (+)
साहिबगंज99.25 /लीटर0.05 (-)
सरायकेला-खरसावां97.80 /लीटर0
सिमडेगा98.75 /लीटर0.38 (-)
चाईबासा99.02 /लीटर0.7 (+)
पेट्रोल की कीमत राज्य में लगने वाले टैक्स समेत.

इसे भी पढ़ें

नगड़ी जमीन आंदोलन के 13 साल पुराने मामले में पूर्व मंत्री बंधु तिर्की सहित 10 आरोपी बरी

नशे की वजह से होती है अपराध की शुरुआत, झारखंड को पंजाब बनने से रोकना जरूरी, बोले ग्रामीण एसपी

33091 सीसीएलकर्मियों के बोनस पर दिल्ली में 22 सितंबर को होगी बैठक

झारखंड में 4 दिन तक भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने की सतर्क रहने की अपील

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola