एनके एरिया के बदलते औद्योगिक माहौल से लोग चिंतित
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 01 Mar 2025 5:49 PM
Birsa Munda
कुछ विभागीय प्रमुखों के गैरजिम्मेदार कार्यशैली आदि कारणों से क्षेत्र में निराशा है
डकरा. पिछले एक दशक से प्रतिवर्ष लगातार सैकड़ों करोड़ रुपये घाटे में चल रहा एनके एरिया का चालू वित्तीय वर्ष भले ही कुछ संतोषजनक हो, लेकिन अगले दो-तीन साल का एक्शन प्लान पर कोई काम नहीं होने, अधिकारियों के बीच तालमेल का अभाव होने व कुछ विभागीय प्रमुखों के गैरजिम्मेदार कार्यशैली आदि कारणों से क्षेत्र में निराशा है. हालत यह है कि यह निराशा कभी भी बगावती रूप में सामने आ सकता है. ऐसा माहौल काम करनेवाले अधिकारियों का एक बड़े वर्ग को खलने लगा है. कार्यस्थल पर आये दिन सीनियर और जूनियर अधिकारियों के बीच की मर्यादा टूट रही है. अधिकारियों के बीच आपसी मतभेद बढ़ने से एनके एरिया का एक गौरवशाली कार्यसंस्कृति बदनाम होने लगा है. मामले को लेकर क्षेत्र में हर कोई चिंतित है.
संयुक्त श्रमिक संगठनों की बैठक आज :
एनके एरिया के बदलते औद्योगिक माहौल से चिंतित क्षेत्र के सभी श्रमिक संगठन के प्रतिनिधियों ने रविवार को डकरा वीआइपी क्लब में बैठक बुलायी है. बैठक में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने की संभावना है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










