रांची में हेमंत सोरेन से मिले पप्पू यादव, बोले- झारखंड में फिर बनेगी गठबंधन की सरकार

Pappu Yadav Meets Hemant Soren: पप्पू यादव ने झारखंड विधानसभा चुनाव के बीच हेमंत सोरेन से मुलाकात की. कहा कि झारखंड में फिर गठबंधन की सरकार बनेगी.
Pappu Yadav Meets Hemant Soren: बिहार के कांग्रेस नेता और सांसद पप्पू यादव ने बुधवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि झारखंड में एक बार फिर गठबंधन की सरकार बनेगी. पप्पू यादव ने खुद ट्वीट करके यह जानकारी दी.
पप्पू ने हेमंत को बताया राज्य के स्वाभिमान का प्रतीक जनसेवक
हेमंत सोरेन से मुलाकात के बाद पप्पू यादव ने सोशल मीडिया साइट ‘एक्स’ पर यह जानकारी दी. उन्होंने लिखा, ‘झारखंड में एक्के नारा, हेमंत दुबारा.’ पप्पू यादव ने आगे लिखा- राज्य के स्वाभिमान के प्रतीक जनप्रिय सेवक हैं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन.
पप्पू यादव ने लिखा- विराट जीत पर हेमंत सोरेन के साथ चर्चा
पप्पू यादव ने झारखंड गठन में शिबू सोरेन के योगदान को भी याद किया. उन्होंने लिखा कि दिशोम गुरु शिबू सोरेन ने अलग झारखंड राज्य के गठन के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया. उन्होंने लिखा कि अब भाई हेमंत सोरेन झारखंड को सबसे अच्छा बनाने के लिए समर्पित हैं. उन्होंने लिखा कि विराट चुनावी जीत पर हेमंत सोरेन के साथ चर्चा की.
Also Read
झारखंड विधानसभा चुनाव : दागी उम्मीदवारों को टिकट देने में सबसे आगे कौन?
नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ छठ महापर्व, भक्ति में डूबे व्रती
करोड़पति उम्मीदवारों के बीच झारखंड चुनाव लड़ रहे 7000 और 15000 रुपए के मालिक
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




