ePaper

साक्षर और असाक्षर उम्मीदवार भी लड़ रहे झारखंड विधानसभा का चुनाव, जानें कितने पढ़े-लिखे लोग हैं मैदान में

Updated at : 06 Nov 2024 10:49 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Assembly Election

झारखंड विधानसभा चुनाव

Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव में इस बार असाक्षर से साक्षर उम्मीवार तक मैदान में उतरे हैं. ऐसे कितने प्रत्याशी हैं?

विज्ञापन

Jharkhand Assembly Elections 2024: झारखंड में पहले चरण के विधानसभा चुनाव में 308 उम्मीदवार ऐसे हैं, जिनकी शैक्षणिक योग्यता 5वीं और 12वीं के बीच है. उम्मीदवारों ने चुनाव आयोग के समक्ष शपथ पत्र दायर कर खुद यह जानकारी दी है.

5वीं से 12वीं तक पढ़े हैं 45 प्रतिशत उम्मीदवार

झारखंड इलेक्शन वॉच और एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट में बताया गया है कि पहले चरण में 683 लोग चुनाव लड़ रहे हैं. इनमें से 682 के शपथ पत्र का विश्लेषण किया गया. इनमें से 45 प्रतिशत 5वीं से 12वीं तक ही पढ़े हैं. 51 फीसदी यानी 348 प्रत्याशियों के पास स्नातक या ऊंची डिग्री है. 6 उम्मीदवार ऐसे भी हैं, जिन्होंने डिप्लोमा की है. 18 प्रत्याशी साक्षर और 2 असाक्षर उम्मीदवार भी मैदान में हैं.

चुनाव लड़ रहे 16 लोगों के पास है डॉक्टरेट की डिग्री

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक, 6 उम्मीदवार पांचवीं पास हैं. 52 ने कहा है कि वह 8वीं पास हैं. 102 प्रत्याशियों ने बताया है कि वे 10वीं पास हैं. 148 ने 12वीं तक की पढ़ाई की है. चुनाव लड़ रहे 182 उम्मीदवार ग्रेजुएट हैं. 57 ग्रेजुएट प्रोफेशनल हैं, तो 93 प्रत्याशी पोस्ट ग्रेजुएट हैं. 16 के पास डॉक्टरेट की डिग्री है.

3 पूर्व आइपीएस लड़ रहे हैं चुनाव

पहले चरण में 3 पूर्व आइपीएस भी चुनाव लड़ रहे हैं. लोहरदगा से कांग्रेस के टिकट पर डॉ रामेश्वर उरांव, जमशेदपुर पूर्वी से कांग्रेस के डॉ अजय कुमार और गुमला के सिसई (एसटी) विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी डॉ अरुण उरांव चुनाव लड़ रहे हैं. डॉ अरुण उरांव ने एमबीबीएस की भी डिग्री ली है. उन्होंने रांची के राजेंद्र मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (अब रिम्स) से डॉक्टरी की पढ़ाई की.

झारखंड विधानसभा चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

वकील और प्रोफेशनल डिग्रीधारी भी मैदान में

पहले चरण के झारखंड विधानसभा चुनाव में इंडिया-एनडीए ने कई वकीलों और प्रोफेशनल डिग्रीधारियों को टिकट दिया है. कांग्रेस के कोलेबिरा प्रत्याशी नमन विक्सल कोंगाड़ी, डालटेनगंज के केएन त्रिपाठी, बड़कागांव की अंबा प्रसाद, भाजपा के पांकी प्रत्याशी कुशवाहा शशि भूषण मेहता और रांची के सीपी सिंह के पास एलएलबी की डिग्री है. एनडीए-इंडिया गठबंधन ने कई प्रोफेशनल डिग्रीधारी प्रत्याशियों पर भी दावं लगाया है. कांग्रेस की मांडर उम्मीदवार शिल्पी नेहा तिर्की मार्केटिंग में पीजी डिप्लोमा और हटिया के अजयनाथ शाहदेव ने एक्सएलआरआइ से ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएट हैं. कांके के भाजपा प्रत्याशी जीतू चरण राम के पास बीएचएमएस की डिग्री है. वह हेमियोपैथी के डॉक्टर भी हैं.

डॉ अजय कुमार के पास हैं सबसे ज्यादा डिग्रियां

झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में जिन 43 सीटों पर वोटिंग हो रही है, उसमें 683 उम्मीदवार किस्मत आजमा रहे हैं. इसमें जमशेदपुर पूर्वी से चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी डॉ अजय कुमार के पास सबसे अधिक डिग्रियां हैं. एमबीबीएस की डिग्री के अलावा पीजी डिप्लोमा इन बिजनेस एडमिस्ट्रेशन, पीजी डिप्लोमा इन मेडिकल इन्फॉरमेटिक्स, प्रोफेशनल डिप्लोमा इन क्लिनिकल रिसर्च की भी डिग्री उनके पास है. डॉ अजय कुमार जमशेदपुर के एसपी रह चुके हैं. भाजपा के टिकट पर छतरपुर से चुनाव लड़ रहीं पुष्पा देवी के पास कोई डिग्री नहीं है. शपथ पत्र में उन्होंने शिक्षा के कॉलम में लिखा है- साक्षर.

Also Read

गांडेय विधानसभा सीट पर 2 बार झामुमो, 1 बार बीजेपी को मिली जीत, जानें अब तक का गणित

कमाल के जादूगर हैं झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, जानें शिवराज सिंह ने क्यों कही ये बात

जगरनाथ महतो के दम पर डुमरी बना झामुमो का गढ़, 4 चुनावों में हर बार जीते बेबी महतो के पति

Jharkhand Election 2024: ‘गुंडाराज खत्म करनेवाले को दें वोट’ जमशेदपुर में बोले सचिन पायलट

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola