अनगड़ा में रात का खूनी खेल, लाठी से हमले में सुधीर की मौत, दामाद की तलाश
रांची के अनगड़ा में सुधीर तिर्की की लाठी से पीटकर हत्या कर दी गई. घटना के बाद से मृतक का दामाद रविंद्र असुर फरार है, पुलिस मामले की जांच कर रही है.
अनगड़ा. अनगड़ा थाना क्षेत्र के बानपुर बंडलजारा में सोमवार सुबह सुधीर तिर्की (55) गंभीर घायल अवस्था में घर के आंगन में खटिया पर पड़े मिले. एक महिला ने उन्हें देखा और शोर मचाया. ग्राम प्रधान सोमरा उरांव व ग्रामीणों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गयी.
आपके शहर में
ग्रामीणों के अनुसार, बीती रात अज्ञात अपराधियों ने लाठी से सुधीर पर हमला किया था. इसके बाद उन्हें खटिया पर चादर से ढक दिया गया. घटना के समय घर में सुधीर के अलावा बड़ा बेटा निकी तिर्की और दामाद रविंद्र असुर मौजूद थे. निकी ने बताया कि वह दूसरे घर में सोया था और सुबह काम के लिए निकल गया. उसे घटना की जानकारी गंगाघाट स्टेशन पर मिली.
घटना के बाद से दामाद रविंद्र असुर गायब है. सूचना पर थाना प्रभारी गौतम रजवार पुलिस बल के साथ पहुंचे. पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और दामाद की तलाश कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए