Ranchi News : झारखंड की 34 पंचायतों को महिला फ्रेंडली बनाया जायेगा

Updated at : 08 Mar 2025 12:31 AM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

Ranchi News: झारखंड की 34 पंचायतें महिला फ्रेंडली होंगी. सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत इन पंचायतों का चयन किया गया है.

विज्ञापन

रांची. झारखंड की 34 पंचायतें महिला फ्रेंडली होंगी. सशक्त पंचायत नेत्री अभियान के तहत इन पंचायतों का चयन किया गया है. सरपंच पति, प्रधान पति या मुखिया पति जैसी कुप्रथाओं को रोकने की शुरुआत भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय ने की है. प्रॉक्सी जन प्रतिनिधि की भागीदारी कम करने के लिए इसकी शुरुआत की गयी है. चयनित पंचायतों में महिला दिवस के दिन से कई तरह के अभियान चलाये जायेंगे. महिला जन प्रतिनिधियों को संवैधानिक प्रावधानों, लैंगिक समानता और महिलाओं के सशक्तीकरण के बारे में बताया जायेगा.

आज पंचायतों में विशेष ग्राम सभा होगी

शनिवार को इन पंचायतों में विशेष ग्राम सभा होगी. पंचायत को कैसे महिला फ्रेंडली बनाना है, इस पर विचार होगा. इसके लिए भारत सरकार के प्रशिक्षक भी आ रहे हैं. महिला जन प्रतिनिधियों को सशक्त करने की रणनीति बनायी जायेगी. भारत सरकार के पंचायती राज मंत्रालय ने इससे संबंधित जानकारी मांगी है. ग्राम सभा की पूरी रिपोर्ट इन पंचायतों से मांगी गयी है. इसके लिए एक एप भी विकसित किया गया है.

राजधानी की चार पंचायतों का चयन

राजधानी से चार पंचायतों का चयन महिला फ्रेंडली अभियान के लिए किया गया है. इसमें चान्हो प्रखंड के रघुनाथपुर, सिल्ली प्रखंड के लुपुंग का चयन किया गया है. इसके अतिरिक्त बुंडू के ताऊ और सिल्ली के लुपुंग प्रखंड का चयन महिला फ्रेंडली पंचायत के रूप में किया गया है. यहां महिलाओं के लिए विशेष आरक्षण और महिला लोकपाल व सार्वजनिक शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन होगा. एआइ आधारित कानूनी मार्गदर्शन दिया जायेगा. प्रमुख संस्थानों के सहयोग से महिला प्रतिनिधियों के लिए सतत नेतृत्व प्रशिक्षण होगा. अनुभवी महिला नेताओं के साथ नव-निर्वाचित प्रतिनिधियों को जोड़ा जायेगा. महिला सभा और पारंपरिक लोक संस्कृति के माध्यम से जागरूक किया जायेगा. हेल्पलाइन और निगरानी समितियों के गठन के साथ कठोर दंड प्रावधान किये जायेंगे. प्रभावी महिला नेतृत्व को राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola