कैंप में रखी शीट आंधी में उड़ कर रेलवे हाइटेंशन तार पर लटकी, हादसा टला
Author Rohit kumar maht
Updated:
विज्ञापन

कैंप में रखी एक चदरा शीट उड़ कर रेवले हाईटेंशन तार पर जा लटकी.
विज्ञापन
मैक्लुस्कीगंज. मैक्लुस्कीगंज में मंगलवार को आंधी तूफान और बारिश कर बीच हल्की ओलावृष्टि हुई. दोपहर लगभग पौने दो बजे अचानक चली आंधी से रेलवे मजदूरों के लिए बने कैंप में रखी एक चदरा शीट उड़ कर रेवले हाईटेंशन तार पर जा लटकी. घटना मैक्लुस्कीगंज स्टेशन के निकट वजन घर पोल संख्या 163/11-13 के पास की है. आसपास ही मजदूरों के रहने के लिए कैंप भी है. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. लेकिन थोड़ी देर के लिए उक्त लाइन पर रेल आवागमन बाधित रहा. संबंधित विभाग के कर्मचारियों ने तत्काल शीट को तार से हटाया और रेलवे परिचालन शुरू कराया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










