Ranchi News : मारपीट कर वृद्धा के दांत तोड़े, गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
Ranchi News : मारपीट कर वृद्धा के दांत तोड़े, गिरफ्तार

महिला के चिल्लाने पर लोगों ने आरोपी युवक को पकड़ा

विज्ञापन

रांची. लोअर बाजार थाना की पुलिस ने 65 वर्षीय वृद्ध महिला की मारपीट कर दांत तोड़ने और कपड़ा फाड़ देने के आरोप में शुभम कुमार नामक युवक को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया. आरोपी युवक पटना जिला के बाढ़ थाना क्षेत्र स्थित नवादा गांव का रहने वाला है. पुलिस के अनुसार महिला थाना क्षेत्र स्थित एक वाशिंग सेंटर के पास खड़ी थी. इसी दौरान आरोपी युवक वहां पहुंचा और अचानक महिला के साथ मारपीट कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. महिला द्वारा चिल्लाने पर आसपास के लोग जुट गये. इसके बाद स्थानीय लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Shrawan Kumar

लेखक के बारे में

By Shrawan Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola