दूसरों की संपत्ति पर कोई अधिकार नहीं : अतुल कृष्ण
Updated at : 09 May 2025 10:00 PM (IST)
विज्ञापन

कुच्चू में श्री श्री 1008 शिव शक्ति हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सह श्रीराम कथा के अंतिम दिन यज्ञाचार्य ने मंत्रोच्चार कर प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, महापूजन, कन्या पूजन, यज्ञ विश्राम कराया.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, ओरमांझी.
कुच्चू में श्री श्री 1008 शिव शक्ति हनुमत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ सह श्रीराम कथा के अंतिम दिन यज्ञाचार्य ने मंत्रोच्चार कर प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति, महापूजन, कन्या पूजन, यज्ञ विश्राम कराया. पूर्णाहुति के बाद महाभंडारा का आयोजन किया गया. जिसमें लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. संध्या आरती के बाद कथावाचक श्री अतुल कृष्ण भारद्वाज जी महाराज ने श्रोताओं को श्रीराम कथा का रसपान कराया. कहा कि दूसरों की संपत्ति चाहे कितनी भी मूल्यवान हो उस पर हमारा कोई अधिकार नहीं है. 14 वर्ष वनवास करने के पश्चात भगवान श्रीराम जब अयोध्या पहुंचे तो अयोध्यावासी खुशी से झूम उठे. कथा व्यास पूज्य ने श्रद्धालुओं से कहा कि रामायण हमें जीने के तरीके सिखाती है. रामायण हमें आदर्श, सेवा, भोग, त्याग व बलिदान के साथ दूसरों की संपत्ति पर हमारा कोई अधिकार नहीं है का ज्ञान भी देती है. श्रीराम कथा की अमृत वर्षा की शुरुआत हुई पूज्य व्यास जी ने सीता हरण, लंका दहन, राम-रावण युद्ध और विभीषण का राज्याभिषेक प्रसंग का बखान किया. व्यास जी ने बताया कि भगवान कण-कण में विराजमान हैं. अगर हम समाज में दीन-दुखियों व जरूरतमंदों की सेवा करते हैं तो समाज का उद्धार होगा. धीरे-धीरे जब अच्छे लोगों की संख्या बढ़ती जायेगी और संगठित होती जायेगी, तो समाज से बुराइयां भी कम हो जायेंगी. उन्होंने कहा कि जिस तरह श्रीराम जी ने वनवासियों को अपने प्रेम से अपना भक्त बनाया था, वनवासियों के कष्ट मिटे थे. हर रामभक्तों को इस पुनीत कार्य में अपना सहयोग प्रदान करना चाहिए. कथा के समापन पर पूज्य व्यास जी ने श्री राम के राज्याभिषेक का वर्णन किया. कहा कि अच्छाई और सत्य की जीत होती है. अधर्म पर धर्म की जीत हमेशा होती आयी है. श्री राम जी के राज्याभिषेक के प्रसंग के दौरान पूरे पंडाल में भक्तों ने पुष्प वर्षा की. सभी राम भक्त झूमते नजर आये. पूज्य व्यास जी के भजन पर माताएं व बहनें भी जमकर झूमीं.श्रीराम कथा में आये गणमान्य :
महायज्ञ व श्रीराम कथा में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, विधायक राज सिन्हा, विधायक निर्मल उर्फ तिवारी महतो, आशा लकड़ा, समीर उरांव, समरी लाल, केके गुप्ता, रंधीर चौधरी, किसलय तिवारी, सरोज सिंह, मनरखन महतो, वीरेंद्र ओहदार, संतोष महतो, कमिश्नर मुंडा, शिव पूजन पाठक, सुबोध सिंह, शोभा यादव, हिमांशु शेखर चौधरी सहित हजारों भक्त उपस्थित थे.अनुष्ठान को सफल बनाने में किया सहयोग :
नौ दिवसीय महायज्ञ रामकथा कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष पूर्व सांसद रामटहल चौधरी, कोषाध्यक्ष राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू, सचिव अरविंद कुमार, नागेंद्र प्रसाद, संजय कुमार, दिलेश्वर साहू, भरत गुप्ता, मेघनाथ साहु, रविंद्र महतो, नेवालाल महतो, करमचंद प्रसाद, कुलदीप साहु, रामप्यारे महतो, अमित राज, शशिभूषण कुमार, विजय आनंद, शिवेश राज, विवेक राज, संदीप महतो, महेंद्र महतो, राकेश कुमार राजन, कृष्णा महतो, चंद्रभूषण मेहता, निशित कुमार, अशोक महतो का सराहनीय योगदान दिया.कुच्चू में आयोजित नौ दिवसीय महायज्ञ सह श्रीराम कथा के अंतिम दिनB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




