भाजपा प्रत्याशी व विधायक ने किया हटिया क्षेत्र का दौरा

रांची लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ और हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने हटिया क्षेत्र में पदयात्रा की. इस दौरान लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की.
हटिया. रांची लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी संजय सेठ और हटिया विधायक नवीन जायसवाल ने हटिया क्षेत्र में पदयात्रा की. इस दौरान लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की. हटिया मंडल भाजपा के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने अपर हटिया, लोअर हटिया, चांदनी चौक में जनता से मिले और भाजपा के पक्ष में वोट देने की अपील. वहीं केंद्र में मोदी सरकार के हाथ को मजबूत करने का आग्रह किया. कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार मिश्रा, राम मनोज साहू, अनिल यादव, रीना सिंह, नेहा शर्मा, हटिया महिला मोर्चा अध्यक्ष सुप्रिया दुबे, रोमित नारायण सिंह, संजय सोनी, अर्चना सिंह, सुरेश प्रसाद, सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










