ePaper

नितिन गडकरी का आ गया फाइनल शेड्यूल, झारखंड को देंगे 9400 करोड़ से अधिक की सौगात, ये है पूरा कार्यक्रम

Updated at : 22 Mar 2023 9:05 PM (IST)
विज्ञापन
नितिन गडकरी का आ गया फाइनल शेड्यूल, झारखंड को देंगे 9400 करोड़ से अधिक की सौगात, ये है पूरा कार्यक्रम

गडकरी जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद वह सोनारी स्थित जमशेदपुर एयरस्ट्रिप चले जायेंगे. फिर हेलीकॉप्टर से राजधानी रांची पहुंचेंगे.

विज्ञापन

Nitin Gadkari News Today: केंद्रीय सड़क, परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का संशोधित कार्यक्रम आ गया है. वह गुरुवार को झारखंड को 9,400 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात देने जा रहे हैं. इसमें सड़क, एलिवेटेड रोड और आरओबी जैसी योजनाएं शामिल हैं. नितिन गडकरी राजधानी रांची और लौहनगरी जमशेदपुर में आयोजित उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में भाग लेंगे.

  • नितिन गडकरी आज रांची और जमशेदपुर में, 9400 करोड़ से अधिक की सड़क परियोजनाओं की सौगात देंगे

  • जमशेदपुर को गोपाल मैदान में आयोजित कार्यक्रम में लेंगे भाग, फिर रांची के ओल्ड विधानसभा मैदान में पहुंचेंग

नागपुर से रांची आयेंगे केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

नितिन गडकरी विशेष विमान से गुरुवार सुबह 11:30 बजे नागपुर एयरपोर्ट से उड़ान भरेंगे. 12:30 बजे वह रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंच जायेंगे. यहां से वह हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के सोनारी स्थित एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जायेंगे. सोनारी एयरपोर्ट से केंद्रीय मंत्री सड़क मार्ग से बिष्टुपुर स्थित गोपाल मैदान पहुंचेंगे, जहां 1:30 बजे कार्यक्रम में भाग लेंगे.

Also Read: झारखंड : केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी जमशेदपुर में डबल डेकर एलिवेटेड कॉरिडोर का कल करेंगे शिलान्यास
झारखंड को राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी परियोजनाओं की देंगे सौगात

इस दौरान श्री गडकरी जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. इसके बाद वह सोनारी स्थित जमशेदपुर एयरस्ट्रिप चले जायेंगे. फिर हेलीकॉप्टर से राजधानी रांची पहुंचेंगे. अपराह्न 3:45 बजे वह रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे और वहां से सड़क मार्ग से पूर्व विधानसभा मैदान चले जायेंगे. यहां भी श्री गडकरी राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे. इसके बाद वह रांची एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से 5:30 बजे विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जायेंगे.

Also Read: नितिन गडकरी पलामू को देंगे 4,287 करोड़ की सौगात, इन योजनाओं का करेंगे शिलान्यास, जानें डिटेल
इन लोगों को नितिन गडकरी के कार्यक्रम का मिला आमंत्रण

रांची में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री सह राज्यसभा सदस्य शिबू सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, झारखंड के वित्त मंत्री मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव, शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो, मिथिलेश ठाकुर, सत्यानंद भोक्ता, सांसद दीपक प्रकाश, जयंत सिन्हा, सुदर्शन भगत, चंद्र प्रकाश चौधरी, संजय सेठ, समीर उरांव, धीरज प्रसाद साहू, महुआ माजी, आदित्य प्रसाद, सुनील कुमार सिंह, बीडी राम के साथ ही कई विधायकों को आमंत्रित किया गया है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola