चुनाव आयोग की सहमति के बाद नव नियुक्त शिक्षक दे सकेंगे योगदान

Published at :29 Mar 2024 11:33 PM (IST)
विज्ञापन
Birsa Munda

Birsa Munda

राज्य के प्लस टू विद्यालय में नवनियुक्त शिक्षक चुनाव आयोग की स्वीकृति के बाद विद्यालय में योगदान दे सकेंगे.

विज्ञापन

रांची. राज्य के प्लस टू विद्यालय में नवनियुक्त शिक्षक चुनाव आयोग की स्वीकृति के बाद विद्यालय में योगदान दे सकेंगे. इस संबंध में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार किया गया है. प्रस्ताव को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित स्क्रिनिंग कमेटी के समक्ष रखा जायेगा. कमेटी के माध्यम से प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेजा जायेगा. चुनाव आयोग की सहमति के बाद ही शिक्षक योगदान दे सकेंगे. राज्य के प्लस टू विद्यालयों में 983 शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है. शिक्षकों को सात मार्च को नियुक्ति पत्र दिया गया था. नव नियुक्त शिक्षकों को 30 मार्च तक योगदान देने को कहा गया था. इस दौरान 16 मार्च को लोकसभा चुनाव की घोषणा हो जाने के कारण चुनाव आचार संहिता लग गया. इस दौरान लगभग 200 शिक्षक योगदान नहीं दे सके थे. शिक्षक जब जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय योगदान देने पहुंचे, तो उन्हें योगदान नहीं देने दिया गया. अब ये शिक्षक चुनाव आयोग की सहमति के बाद योगदान दे सकेंगे. ऐसे में फिलहाल इन शिक्षकों को अभी योगदान के लिए कुछ दिन इंतजार करना होगा. झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा चार विषय में कुल 1020 शिक्षकों की नियुक्ति की अनुशंसा की गयी थी. इनमें जीव विज्ञान, रसायन, भौतिकी व भूगोल शामिल हैं. इनमें से 983 शिक्षक काउंसेलिंग में शामिल हुए थे. उल्लेखनीय है कि राज्य के प्लस टू विद्यालयों में 3120 शिक्षकों की नियुक्ति के लिए पिछले वर्ष प्रक्रिया शुरू की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola