इनोवेटिव आइडियाज और एंटरप्रेन्योरशिप अपनायें विद्यार्थी : डॉ डीके सिंह

Author Jitendra
Updated:
विज्ञापन
इनोवेटिव आइडियाज और एंटरप्रेन्योरशिप अपनायें विद्यार्थी : डॉ डीके सिंह

सीआइटी के टेक्नो-कल्चरल फेस्ट ”जेनेसिस 2026” का समापन

विज्ञापन

अनगड़ा.

सीआइटी के रजत जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय टेक्नो-कल्चरल फेस्ट ””जेनेसिस 2026”” का शनिवार की रात पॉप बैंड ””विश”” की धमाकेदार प्रस्तुति के साथ संपन्न हो गया. समापन समारोह में मुख्य अतिथि जेयूटी के कुलपति डॉ डीके सिंह ने नीत नये अन्वेषण पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में टेक्नोलॉजी बहुत आगे जायेगी. क्योंकि मानव मस्तिष्क ही हमेशा से आविष्कार की जननी रही है. प्रतिस्पर्धा के इस दौर में सफलता के लिए विद्यार्थियों को इनोवेटिव आइडियाज और एंटरप्रेन्योरशिप अपनाने की आवश्यकता है. जिससे शिक्षकों की जिम्मेदारी भी काफी बढ़ गयी है. इससे पूर्व कैंब्रिज ट्रस्ट की संयुक्त सचिव डॉ पल्लवी सिंह ने पुष्पगुच्छ देकर कुलपति का स्वागत किया. महोत्सव में विद्यार्थियों ने डांसिंग, सिंगिंग, फेस पेंटिंग और खेल प्रतियोगिताओं के साथ-साथ डीजे व पॉप बैंड की धुनों पर जमकर मस्ती की. मौके पर प्राचार्य डॉ एल रंगनाथन, उपप्राचार्य प्रो रसिका नवनीत सिंह, डॉ विजय शंकर सिंह, डॉ रणवीर कुमार, मनीष नाथ, डॉ नवीन कुमार, संतोष महतो, अंकित सिंह, दीपक कुमार वर्मा, डॉ शालिनी सिंह सहित अन्य उपस्थित थे.

सीआइटी के टेक्नो-कल्चरल फेस्ट ””जेनेसिस 2026”” का समापनB

विज्ञापन
Jitendra

लेखक के बारे में

By Jitendra

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola