भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन में कैंपस सिलेक्शन ड्राइव
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन कंदरी में शनिवार को कैंपस सिलेक्शन ड्राइव का आयोजन किया गया
विज्ञापन
मांडर.
भारथी कॉलेज ऑफ एजुकेशन कंदरी में शनिवार को कैंपस सिलेक्शन ड्राइव का आयोजन किया गया. ड्राइव का उदघाटन शैक्षणिक सचिव सह प्राचार्या डॉ दिपाली पराशर व बीएड के विभागाध्यक्ष सह प्लेसमेंट इंचार्ज राकेश कुमार राय ने संयुक्त रूप किया. ड्राइव में सत्र 2023-25 के बीएड उत्तीर्ण व सत्र 2024-26 के बीएड के अंतिम वर्ष के छात्र-छात्राओं सहित मांडर, चान्हो व रातू के एक दर्जन से अधिक निजी स्कूलों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. स्कूल के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार की प्रक्रिया में छात्रों के शैक्षणिक ज्ञान और शिक्षण कौशल का आकलन किया. बताया कि चयनित अभ्यर्थियों की अंतिम सूची साक्षात्कार के परिणामों के आधार पर जल्द ही कॉलेज को उपलब्ध करायी जायेगी. प्राचार्या डॉ पराशर ने कहा कि हमारे महाविद्यालय का लक्ष्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए बेहतर रोजगार के अवसर भी सुनिश्चित करना है. मौके पर आइक्यूएसी समन्वयक मनोज कुमार गुप्ता, एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी विवेक राज जायसवाल, शैक्षणिक व गैर शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










