टांगी से हमला करनेवाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल

Updated:
विज्ञापन
टांगी से हमला करनेवाले दो आरोपी गिरफ्तार, जेल

थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

विज्ञापन

रातू.

थाना क्षेत्र में जमीन विवाद को लेकर हुए जानलेवा हमले के मामले में पुलिस ने दो नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुंबाटोली निवासी चरवा उरांव के पुत्र बिरसा उरांव उर्फ करमचंद तथा जट्टू उरांव के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार दर्ज प्राथमिकी में आरोप है कि दोनों ने बड़काटोली निवासी स्व सोमा उरांव के पुत्र सुनिल उरांव पर बुधवार रात करीब 8:30 बजे टांगी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. हमले में सुनिल उरांव की गर्दन पर गहरा जख्म हुआ है. घायल को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रिम्स भेजा गया, जहां उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त टांगी भी बरामद कर ली है. थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि संबंधित जमीन विवाद का मामला न्यायालय में विचाराधीन है.

विज्ञापन
Chandrashekhar Upadhey

लेखक के बारे में

By Chandrashekhar Upadhey

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola