नामजद आरोपी गिरफ्तार, भेजे गये जेल
Updated at : 17 Jan 2026 9:34 PM (IST)
विज्ञापन

शनिवार को शाम चार बजे शव का किया गया अंतिम संस्कार
विज्ञापन
प्रतिनिधि, बुढ़मू.
थाना क्षेत्र के चाया गांव में शुक्रवार को हुई माॅब लिचिंग की घटना में देर रात मृतक विक्की नायक की मां के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की. प्राथमिकी के अनुसार नामजद आरोपी कामेश्वर यादव पिता लुरका यादव, ग्राम मुरगी, रामजीत महतो पिता स्व बिगन महतो, बिनोद उरांव पिता बिरू उरांव दोनों ग्राम कसकोमा, सरहुल मुंडा पिता स्व एतवा मुंडा, बिजय मुंडा पिता स्व बंधन मुंडा, सुकु नायक पिता स्व कुलदीप नायक तीनों ग्राम चाया, थाना बुढ़मू निवासी को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. वहीं एक अन्य आरोपी बाॅबी मुंडा को शनिवार शाम में गिरफ्तार किया गया. जिसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा. इस संबंध में थाना प्रभारी नवीन शर्मा ने बताया कि मामले की गहन छानबीन जारी है. घटना में कुछ अन्य लोगों के शामिल होने की बात सामने आ रही है. जिसे जांचोपरांत दोषी पाये जाने पर न्यायिक हिरासत में भेजा जायेगा.शाम में चार बजे किया गया शव का अंतिम संस्कार :
पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शनिवार को सुबह परिजनों को शव सौंप दिया. शव मिलने के बाद परिजन ने प्रशासन से उसका अंतिम संस्कार से पहले आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की. आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि होने के बाद मामले में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करने का आश्वासन प्रशासन से मिलने के बाद शनिवार को शाम में चार बजे शव का अंतिम संस्कार किया गया.परिजनों से मिले जनप्रतिनिधि :
घटना की सूचना पाकर भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन कुमार राम व अनुसूचित जाति मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सह पूर्व विधायक जितूचरण राम, प्रदेश महामंत्री रंजन पासवान, प्रदेश मंत्री नीरज नायक, प्रदेश प्रवक्ता संदीप कुमार, प्रदेश उपाध्यक्ष रामप्रवेश नायक मृतक के घर गये. परिजनों को हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया. साथ ही प्रशासन से मिलकर मामले का निष्पादन स्पीडी ट्रायल से करने का आग्रह किया.शनिवार को शाम चार बजे शव का किया गया अंतिम संस्कारB
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




