‘मुख्यमंत्री सारथी योजना’ देगा युवाओं को रोजगार, अक्टूबर तक हर महीने लगेंगे 2 मेले

मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत रांची में आयोजित कार्यक्रम में कौशल विकास विभाग और उससे जुड़े संगठनों के पदाधिकारी.
Mukhyamantri Sarthi Yojana: झारखंड सरकार ने मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने की अनूठी पहल की है. इसके लिए बाकायदा रोजगार मेले लगाये जा रहे हैं. उसमें कंपनियों को बुलाया जा रहा है और हुनरमंद लोगों को उनकी योग्यता के अनुरूप रोजगार मिल रहा है. स्वरोजगार के लिए किट भी दिये जा रहे हैं. किस तरह लोगों को इसका लाभ मिल रहा है, पढ़ें.
Table of Contents
Mukhyamantri Sarthi Yojana Jharkhand: झारखंड के हुनरमंद बेरोजगार युवाओं को ‘मुख्यमंत्री सारथी योजना’ नौकरी दिलायेगा. इसके लिए अगस्त 2025 से अक्टूबर 2025 तक हर महीने 2 रोजगार मेला लगाने का फैसला किया गया है. ये मेले अलग-अलग तिथियों पर आयोजित किये जायेंगे. इसके तहत विशेष रोजगार एवं स्वरोजगार अभियान का आयोजन किया जायेगा. अभियान के तहत प्रमाणित प्रशिक्षुओं को स्वनियोजन के लिए पूंजी एवं औजार किट दिये जायेंगे. साथ ही वेतन आवश्यक रोजगार (मजदूरी रोजगार) / अप्रेंटिसशिप के लिए झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी के साथ एमओयू करने वाली कंपनी को रोजगार मेले में बुलाया जायेगा.
विशेष रोजगार एवं स्वरोजगार अभियान में शामिल कंपनियां
सोमवार 18 अगस्त 2025 को झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी की प्रमुख योजना ‘मुख्यमंत्री सारथी योजना’ के तहत विशेष रोजगार एवं स्वरोजगार अभियान का मिटकॉन मेगास्किल सेंटर प्राइवेट लिमिटेड, दलादल्ली, रातू, रांची की मेजबानी में आयोजन किया गया. इस अभियान में प्रशिक्षण सेवा प्रदाता संस्थाओं शक्ति इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड, फ्रॉस्टीज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, इंडियन फाउंडेशन, नेताजी सेवा संस्थान, क्रैडल कौशल केंद्र एवं सीएमसी. स्किल्स प्राइवेट लिमिटेड ने भाग लिया.
विशेष अभियान में शामिल हुए 250 प्रशिक्षु, 90 का चयन
विशेष अभियान में कुल 250 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया. इसमें से 90 प्रशिक्षुओं का चयन हुआ. इन्हें 2050 हेल्थकेयर, पर्ल ग्लोबल, आयुदा सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड, किशोर एक्सपोर्ट्स, जीआर प्रबंधन समाधान और एसपीएनएन बिजनेस सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने ऑफर लेटर दिया. स्वरोजगार के इच्छुक 10 प्रमाणित प्रशिक्षुओं को औजार किट दिया गया.
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
प्रशिक्षुओं को उनके कौशल के अनुरूप मिले किट
इनमें से 6 प्रशिक्षुओं क्रैडल कौशल केंद्र की सुनीता लोहरा, शक्ति इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड की प्रिया ठाकुर, इंडियन फाउंडेशन की चांदनी खलखो, चारिया केरकेट्टा, नीतू कुमारी और श्रुति कुमारी को सिलाई मशीन दी गयी. मिटकॉन मेगास्किल सेंटर प्राइवेट लिमिटेड में ट्रेनिंग लेने वाले फंटूश अंसारी और सन्नी हांसदा को इलेक्ट्रीशियन किट दिया गया. आकृति कुमारी और स्वेता कुमारी को ब्यूटीशियन किट उपलब्ध कराया गया.
मिशन निदेशक के आदेश पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
मिशन निदेशक शैलेंद्र कुमार लाल के आदेश पर रांची जिला कौशल पदाधिकारी अविनाश कृष्णा, विनय कुमार (मैनेजर, प्लेसमेंट एवं इंडस्ट्री लिंकेज, JSDMS) एवं चंद्रशेखर सिंह के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का आयोजन हुआ. इसमें संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम, रांची जिले के परियोजना सहायक अमित कुमार विजय एवं कृष्णकांत गुप्ता भी मौजूद थे.
इसे भी पढ़ें : बंद खदान में नहाने गया 18 साल का युवक डूबा, शव तलाशने के लिए उतरी एनडीआरएफ की टीम
विशेष अभियान को इन लोगों ने किया संबोधित
इस अवसर पर विनय कुमार (मैनेजर, प्लेसमेंट एवं इंडस्ट्री लिंकेज, JSDMS) ने प्रशिक्षुओं को संबोधित करते हुए कहा कि झारखंड कौशल विकास मिशन सोसाइटी का प्रयास है कि राज्य के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर उन्हें सम्मानजनक रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ा जाये. इस अभियान से जुड़कर प्रशिक्षु न केवल नौकरी प्राप्त कर सकते हैं, बल्कि स्वरोजगार के माध्यम से उद्यमी बनकर दूसरों के लिए भी रोजगार का सृजन कर सकते हैं.
प्रशिक्षुओं को इन चीजों की दी गयी जानकारी
संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम रांची जिले के परियोजना सहायक अमित कुमार विजय, कृष्णकांत गुप्ता, 2050 हेल्थकेयर, पर्ल ग्लोबल, आयुदा सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड और जीआर प्रबंधन समाधान के प्रतिनिधियों ने भी युवाओं को संबोधित किया. उन्हें कंपनी की कार्यप्रणाली, सुरक्षा मानकों, वेतन ढांचे एवं भविष्य की संभावनाओं के बारे में विस्तार से बताया.
इसे भी पढ़ें : दामोदर की लहरों में हेमंत सोरेन के आंसू, रजरप्पा में 17 को दिशोम गुरु का अस्थि विसर्जन करते हुए भावुक
Mukhyamantri Sarthi Yojana: कार्यक्रम में शामिल थे ये लोग
कार्यक्रम में जेएसडीएमएस से विनय कुमार और चंद्रशेखर सिंह, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम से अमित कुमार विजय और कृष्णकांत गुप्ता, पीयूष प्रियम, रूपा रेमी, राजू कुमार, उदित कुमार, मुक्ता मोनिका कुजूर, किशोर कुमार सिंह, रूपेश कुमार, आशीष कुमार, विवेक हरि, मुकेश महतो, आशीष कुमार, अरविंद गायकवाड, नसीम, अमित सिंह और सुमित झा के साथ-साथ विभिन्न प्रशिक्षण सेवा प्रदाता के कर्मचारी उपस्थित थे.
बुंडू में विशेष रोजगार एवं स्वरोजगार मेला 20 अगस्त को
मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत 20 अगस्त 2025 को विशेष रोजगार एवं स्वरोजगार अभियान का आयोजन रांची जिले के बुंडू में होगा. इसमें एक्सेल डेटा सर्विसेज कंपनी शामिल होगी.
इसे भी पढ़ें
हेमंत सोरेन देखेंगे स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग और निबंधन विभाग का काम
मानसून फिर सक्रिय, राजमहल में 63.2 मिमी वर्षा, झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम
Success Story: इंजीनियर की नौकरी छोड़ अक्षय ने शुरू की पोल्ट्री फार्मिंग, आमदनी जानकर रह जायेंगे दंग
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




