Ranchi News : हिंदपीढ़ी में युवक से हथियार के बल पर पैसे और मोबाइल की लूट
Published by : SHRAWAN KUMAR Updated At : 16 Mar 2025 11:57 PM
हथियार दिखा पीड़ित की स्कूटी रुकवायी और घटना को अंजाम दिया
रांची. हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के लाह फैक्ट्री छोटा पुल के पास ड्यूटी से घर लौटने के दौरान नदी ग्राउंड निवासी युवक हम्माद अली (21 वर्ष) से अपराधियों ने हथियार के बल पर 16 हजार रुपये, मोबाइल, चेन सहित अन्य सामान लूट लिया. घटना को लेकर युवक ने कुछ लोगों के खिलाफ हिंदपीढ़ी थाना में केस दर्ज कराया है. शिकायतकर्ता युवक ने पुलिस को बताया कि वह डिबडीह स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता है. काम करने के बाद वह 14 मार्च की देर रात स्कूटी से घर लौट रहा था. इसी दौरान घटनास्थल पर अपराधियों ने हथियार के बल पर स्कूटी रुकवायी. जब बचाव के लिए शिकायतकर्ता युवक ने अपने पिता को फोन लगाया, तो उसी दौरान एक आरोपी शाहिद गद्दी उर्फ कुरकुरे ने उसका मोबाइल लूट लिया. घटना के दौरान एक आरोपी मुंह में कपड़ा बांधे था. जिस कारण शिकायतकर्ता युवक उसे पहचान नहीं सका. शिकायतकर्ता युवक के अनुसार उसे घटना के दिन वेतन के रूप में 14,286 रुपये मिले थे. इसके अलावा उसके पास पहले से दो हजार रुपये थे. सभी रुपये आरोपियों ने हथियार के बल पर लूट लिया. घटना के दौरान एक आरोपी ने शिकायतकर्ता युवक के आंख के नीचे रिवाल्वर के बट से हमला भी किया. इस दौरान आरोपियों ने शिकायतकर्ता युवक से जूता और गले से सोने की चेन खुलवाया और उसे लेने के बाद युवक को धक्का देते हुए अंधेरे का लाभ उठाकर वहां से भाग निकले. घटना की सूचना शिकायतकर्ता युवक ने पुलिस को लिखित रूप से 15 मार्च को दी. पुलिस ने छापेमारी कर कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है. हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के लाह फैक्ट्री छोटा पुल के पास ड्यूटी से घर लौटने के दौरान नदी ग्राउंड निवासी युवक हम्माद अली (21 वर्ष) से अपराधियों ने हथियार के बल पर 16 हजार रुपये, मोबाइल, चेन सहित अन्य सामान लूट लिया. घटना को लेकर युवक ने कुछ लोगों के खिलाफ हिंदपीढ़ी थाना में केस दर्ज कराया है. शिकायतकर्ता युवक ने पुलिस को बताया कि वह डिबडीह स्थित एक रेस्टोरेंट में काम करता है. काम करने के बाद वह 14 मार्च की देर रात स्कूटी से घर लौट रहा था. इसी दौरान घटनास्थल पर अपराधियों ने हथियार के बल पर स्कूटी रुकवायी. जब बचाव के लिए शिकायतकर्ता युवक ने अपने पिता को फोन लगाया, तो उसी दौरान एक आरोपी शाहिद गद्दी उर्फ कुरकुरे ने उसका मोबाइल लूट लिया. घटना के दौरान एक आरोपी मुंह में कपड़ा बांधे था. जिस कारण शिकायतकर्ता युवक उसे पहचान नहीं सका. शिकायतकर्ता युवक के अनुसार उसे घटना के दिन वेतन के रूप में 14,286 रुपये मिले थे. इसके अलावा उसके पास पहले से दो हजार रुपये थे. सभी रुपये आरोपियों ने हथियार के बल पर लूट लिया. घटना के दौरान एक आरोपी ने शिकायतकर्ता युवक के आंख के नीचे रिवाल्वर के बट से हमला भी किया. इस दौरान आरोपियों ने शिकायतकर्ता युवक से जूता और गले से सोने की चेन खुलवाया और उसे लेने के बाद युवक को धक्का देते हुए अंधेरे का लाभ उठाकर वहां से भाग निकले. घटना की सूचना शिकायतकर्ता युवक ने पुलिस को लिखित रूप से 15 मार्च को दी. पुलिस ने छापेमारी कर कुछ युवकों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










