नाबालिग से किया था दुष्कर्म, अभियुक्त को 20 साल की कैद
Author : Pritish Sahay Published by : Prabhat Khabar Updated At : 18 Mar 2020 12:13 AM
पोक्सो के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने खलारी के महावीर नगर निवासी बसंत यादव को नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में 20 साल की सजा सुनायी है़ साथ ही 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया है़
रांची : पोक्सो के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने खलारी के महावीर नगर निवासी बसंत यादव को नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में 20 साल की सजा सुनायी है़ साथ ही 30 हजार रुपये जुर्माना लगाया है़ जुर्माने की राशि जमा नहीं करने पर 18 माह अतिरिक्त सजा काटनी होगी़ छह मार्च को अदालत ने अभियुक्त को दोषी पाया था़ जानकारी के मुताबिक छह जून 2017 को बुढ़मू निवासी नाबालिग खलारी, महावीर नगर अपने चाचा के घर गयी थी़ उस समय चाचा-चाची घर में नहीं थे़
अभियुक्त ने नाबालिग को कहा कि उसके चाचा-चाची दूसरे के घर गये है़ं वह उसे उनके पास पहुंचा देगा़ उसके बाद बाइक पर बैठा कर चाचा-चाची के पास ले जाने के लिए निकला और झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया़ बाद में उसके चाचा के घर छोड़ दिया़ उस वक्त नाबालिग ने भय से घटना की जानकारी घरवालों को नहीं दी थी़ कुछ दिनों बाद तबीयत खराब होने पर पता चला की वह गर्भवती है. घरवालों ने पूछताछ की तो सच्चाई बतायी़ उसके बाद 18 सितंबर 2017 को खलारी थाना मेें अभियुक्त के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी़
बच्ची से गैंगरेप करनेवाले तीन आरोपी दोषी करार : पोक्सो की विशेष अदालत ने सोनाहातू में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म करने के आरोपी संजय मुंडा, नरोत्तम मुंडा व दीपक मुंडा को दोषी करार किया है़ सजा के बिंदु पर 20 मार्च को सुनवाई होगी़ तीनाें ने नाबालिग से 17 मई 2018 की रात सामूहिक दुष्कर्म किया था. उस समय नाबालिग शौच के लिए गयी थी़ रात में घर लौटने के बाद उसने घटना की जानकारी परिजनों को दी़ उसके बाद अगले दिन 18 मई 2018 को सोनाहातू थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी. और 15 जुलाई 2018 को चार्जशीट दाखिल की गयी थी़
नाबालिग का किया था अपहरण, 10 साल की सजा, जेल में है अभियुक्त : पोक्सो के विशेष न्यायाधीश की अदालत ने धुर्वा जेपी मार्केट से नाबालिग का अपहरण करनेवाले अभियुक्त सूरज खटीक (28) को दस साल की सजा और दस हजार रुपये जुर्माना लगाया है़ जुर्माना की राशि जमा नहीं करने पर छह महीना अतिरिक्त सजा काटनी होगी़ छह मार्च को अदालत ने सूरज को इस मामले में दोषी पाया था़ जानकारी के मुताबिक सूरज ने शादी की नियत से 18 मई 2017 को नाबालिग का अपहरण कर लिया था़ उसी दिन उसके खिलाफ धुर्वा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी गयी थी़ बाद में पुलिस ने नाबालिग को बरामद कर लिया था, लेकिन अभियुक्त फरार हो गया था़ नौ जून 2017 को अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था. वह उसी समय से जेल में है़
मकान मालिक के साला के बेटे पर बेटी को भगाने का लगाया आरोप : रांची. जगन्नाथपुर क्षेत्र के बिरसा चौक-खूंटी रोड स्थित किराये के मकान में रहनेवाली 15 वर्षीय नाबालिग छात्रा आठ फरवरी से लापता है. उसके पिता की शिकायत पर अपहरण का केस दर्ज किया गया है. उन्होंने अपहरण का आरोप मकान मालिक के साला के बेटे पर लगाया है. जानकारी के अनुसार नाबालिग के पिता मूल रूप से नालंदा जिला के रहनेवाले हैं. वर्तमान में परिवार के साथ बिरसा चौक- खूंटी रोड में किराये के मकान में रहते हैं. घटना के दिन उनकी बेटी बिना बताये दिन के चार बजे घर से निकली थी. जब रात तक वह नहीं लौटी , तब परिजन परेशान हो गये. पहले रिश्तेदार, दोस्त, उसकी सहेली सहित अन्य लोगों से पूछताछ की, लेकिन पता नहीं चला. तब 15 मार्च को शिकायत दर्ज करायी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










