Political News : झारखंड के प्रवासियों ने अमेरिका में बनायी अलग पहचान : सुदेश

Published by : PRADEEP JAISWAL Updated At : 26 May 2025 6:49 PM

विज्ञापन

न्यूजर्सी में बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका का स्वर्ण जयंती समारोह और ग्लोबल कॉनक्लेव-2025 का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

रांची (विशेष संवाददाता). न्यूजर्सी (संयुक्त राज्य अमेरिका) में बिहार-झारखंड एसोसिएशन ऑफ नॉर्थ अमेरिका (बजाना) के स्वर्ण जयंती समारोह और ग्लोबल कॉनक्लेव-2025 का आयोजन किया गया. मौके पर आजसू पार्टी के अध्यक्ष व झारखंड के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुदेश महतो विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुए. उन्होंने कहा कि अमेरिका में भारत की सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण रखने एवं उसकी खुशबू बिखेरने में प्रवासी बिहारी व झारखंडी भाई महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं. झारखंड के लोगों ने भी अमेरिका में अपनी विशेष पहचान बनायी है. श्री महतो ने कहा कि भारत-अमेरिका संबंध को मजबूत बनाने में प्रवासियों की अहम भूमिका है. दोनों देशों के बीच व्यापार रिकॉर्ड 191 बिलियन डॉलर तक पहुंच चुका है. अमेरिकी कंपनियों ने भारत में 54 बिलियन डॉलर से ज्यादा का निवेश किया है. बजाना के अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि एसोसिएशन की स्थापना 1975 में की गयी थी. यह बिहार व झारखंड की सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने, युवा नेतृत्व एवं शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है. दो दिवसीय स्वर्ण जयंती समारोह में विश्व भर से अनेक नामी-गिरामी हस्तियों ने भाग लिया. गायक कैलाश खैर के साथ ही विश्व बैंक के ग्लोबल निदेशक सरोज झा, सुपर-30 के संस्थापक आनंद कुमार, आजतक की श्वेता सिंह, भोजपुरी फिल्म स्टार अक्षरा सिंह, संगीत निर्देशक विशाखा ज्योति, प्रिंसटन विश्वविद्यालय के प्रो नीरज झा आदि ने समारोह में भाग लिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADEEP JAISWAL

लेखक के बारे में

By PRADEEP JAISWAL

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola