सामाजिक अंकेक्षण को लेकर की गयी बैठक

Updated:
विज्ञापन
सामाजिक अंकेक्षण को लेकर की गयी बैठक

शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत विद्यालयों में सामाजिक अंकेक्षण के लिए सोमवार को बीआरसी भवन में बैठक की गयी.

विज्ञापन

सिल्ली. शिक्षा का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत विद्यालयों में सामाजिक अंकेक्षण के लिए सोमवार को बीआरसी भवन में बैठक की गयी. बैठक में मुख्य रूप से सिल्ली प्रमुख जितेंद्र बड़ाइक उपस्थित थे. वहीं बैठक की अध्यक्षता सतीश वर्मा ने की. पर्यवेक्षक प्रखंड शिक्षा पसार पदाधिकारी कल्पना तांती ने उपस्थित शिक्षक-शिक्षिकाओं को सामाजिक अंकेक्षण के बारे में विस्तृत जानकारी दी. इसके उद्देश्य व उपयोगिता के बारे में बताते हुए कल्पना ने कहा कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी जमीनी स्तर तक पहुंचाना, छात्राें का नामांकन, ठहराव, बच्चों काे सुविधा उपलब्ध कराना, विद्यालय की आधारभूत संरचना, प्राप्त राशि के आधार पर संचालित करना, बच्चों का प्रगति पत्र सार्वजनिक करना, बच्चों की सीखने की क्षमता का मूल्यांकन करना, विद्यालय प्रबंधन आम जनता में समन्वय स्थापित करना, विद्यालय विकास हेतु सामुदायिक सदभाव बनाना, विशेष अधिकार वाले छात्रों के हितों की रक्षा करना है. इस मौके पर बीपीओ मनोज कुमार, कृष्णा हेंब्रम, हेमंत तिवारी, हरे कृष्ण महतो, बंसारूली, बारेडीह, चातमबाड़ी स्कूल के शिक्षक आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Vishnu Giri

लेखक के बारे में

By Vishnu Giri

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola