पेड़ से दातून तोड़ने के क्रम में करंट से युवक की मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नाऊज गांव में ठाकुरगांव-बुढ़मू मुख्य मार्ग में बिंदु बसाइर के सामने करंज पेड़ से सटे 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से सिकंदर लोहरा का बेटा सोनू लोहरा (17) की मौत हो गयी.

विज्ञापन

बुढ़मू.

थाना क्षेत्र के नाऊज गांव में ठाकुरगांव-बुढ़मू मुख्य मार्ग में बिंदु बसाइर के सामने करंज पेड़ से सटे 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से सिकंदर लोहरा का बेटा सोनू लोहरा (17) की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार सोनू लोहरा दातून तोड़ने के लिए पेड़ पर चढ़ा था. इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया. जिससे उसकी मौत घटनास्थल पर ही हो गयी. हादसे के दौरान तार टूटने से पेड़ के नीचे भी आग लग गयी. ग्रामीणों ने बिजली विभाग को सूचित कर बिजली बंद करायी. इसके बाद बिजली विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची. सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. सूचना मिलने पर सोनू की मां दुर्घटनास्थल पर पहुंची और बेटे का शव को पेड़ पर देखते ही बेहोश हो गयी. ग्रामीणों ने बिजली विभाग से मृतक के परिजनों को जल्द से जल्द मुआवजा देने और पोल व तार के करीब स्थित पेड़ की छंटनी करने की मांग की.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola