रांची को लेकर JMM प्रत्याशी महुआ माजी की क्या है ख्वाहिश, प्रभात खबर से खास बातचीत में बताया

Published by : Sameer Oraon Updated At : 29 Oct 2024 9:34 AM

विज्ञापन

Mahua Maji : रांची से झामुमो प्रत्याशी महुआ माजी ने प्रभात खबर से खास बातचीत में कहा है कि वे रांची को मेट्रो सिटी बनाना चाहती है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया है कि वह रांची विधानसभा सीट से क्यों चुनाव लड़ रही हैं.

विज्ञापन

रांची : झारखंड विधानसभा की सरगर्मी तेज हो गयी है. पहले चरण की नामांकन प्रक्रिया खत्म हो चुकी है. तो दूसरे फेज के लिए नामांकन की आज अंतिम तिथि है. सोमवार को रांची विधानसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी सीपी सिंह और झामुमो प्रत्याशी महुआ माजी न्यूज रूम पहुंचे और प्रभात खबर के पत्रकारों का बेबाकी से जवाब दिया. बीतचीत में महुआ माजी ने कहा कि मुझे चुनौतियां पसंद है. साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि वह रांची को मेट्रो सिटी बनाना चाहती है.

Also Read: Jharkhand election 2024: बाबूलाल ने JMM-कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा- गठबंधन की सरकार ने पांच वर्षों तक जनता को ठगा है

Q. आपको नहीं लगता है कि आपने टफ सीट चुन लिया है, 34 वर्ष से भाजपा लगातार जीत रही है ?

मुझे चुनौतियां पसंद हैं. मेरा राज्यसभा सांसद का कार्यकाल चार वर्ष शेष है. मैं चाहती तो आराम से कार्यकाल पूरा सकती थी. लेकिन, मैंने अपने शहर और राज्य को संवारने का सपना देखा है. मैं अपनी रांची को मेट्रो सिटी बनाना चाहती हूं. अपने लोगों के लिए बहुत कुछ करना चाहती हूं. इसी वजह से मैंने रांची से विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है.

Q. कांग्रेस के कई नेता टिकट की दौड़ में थे, कांग्रेस राजधानी की सीट चाहती थी. गठबंधन का कितना लाभ मिलेगा?

मुझे गठबंधन का पूरा सहयोग मिल रहा है. इंडिया गठबंधन की बैठक में तय हुआ था कि जिस व्यक्ति पर चुनाव जीतने का सबसे ज्यादा भरोसा होगा, गठबंधन से उसी को टिकट देकर चुनाव लड़ाया जायेगा. मुझे गठबंधन ने मिल कर चुना है. गठबंधन में शामिल दल पूरा सहयोग कर रहे हैं.

Q. सीपी सिंह जी के कामकाज से आप कितना संतुष्ट हैं. आपके पास राजधानी के विकास का क्या एजेंडा है?

रांची की जनता त्राहिमाम कर रही है. खास तौर पर बारिश के मौसम में शहर की स्थिति नारकीय हो जाती है. मधुकम समेत शहर के कई इलाके बारिश की वजह से होनेवाले जल-जमाव के कारण बदतर हो जाते हैं. सड़क लोगों के घरों से ऊपर हो गयी है. इस कारण लोगों के घरों का गंदा पानी भी नालियों में नहीं जा रहा है.

Q. आप राज्यसभा की सांसद चुन कर गयीं. झारखंड की आवाज कितनी मुखरता से उठा पायीं, राजधानी की कोई ऐसी समस्या या सवाल जो आपने राज्यसभा तक पहुंचाया हो?

लेह लद्दाख में सबसे अधिक संख्या में झारखंड से गये मजदूर काम करते हैं. वहां उनकी मृत्यु होने पर शरीर तक की भी खोज नहीं की जाती है. मैंने संसद में उनका मुद्दा उठाया. रक्षा मंत्री ने भी मेरी बात को मानते हुए उचित कार्यवाही करने की बात कही. मैंने झरिया और खलारी में जमीन के नीचे कोयले में लगी आग बुझाने, सरना धर्म कोड, 1932 का खतियान, एचइसी का मुद्दा भी सदन में उठाया.

Q. क्या वजह रही कि दिल्ली की राजनीति, सांसद का पद छोड़ने के लिए तैयार हैं, विधायक का चुनाव लड़ रही हैं. फिर सरकार बनी, तो मंत्री की दौड़ में रहेंगीं, वजह यही है क्या?

पार्टी ने मुझ पर भरोसा किया है. मैं पार्टी के आदेश पर चुनाव लड़ रही हूं. मैंने पहले भी कहा कि झारखंड के लिए कुछ अच्छा काम करना चाहती हूं. मैं लेखक, एक्टिविस्ट, कला कर्मी व राजनीतिज्ञ की भूमिका में अपने राज्य, अपने शहर में रही हूं. मुझे महिला आयोग में भी मौका मिला था. मैंने वहां भी खूब काम किया. अभी सुनहरा मौका मिला है. मैं रांची के लिए भी काम कर रही हूं. इसलिए रांची सीट से चुनाव लड़ रही हूं.

Also Read: Hatia Vidhan Sabha: हटिया से सूर्यमणि को लड़ाना चाहती थी BJP, पर सिंबल रामजीलाल को मिला

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola