ePaper

MS Dhoni: 'इस इलेक्ट्रिक कार को देखते ही धोनी हो जाते हैं...', जानें गाड़ी का नाम और खासियत

Updated at : 08 Oct 2023 2:41 PM (IST)
विज्ञापन
MS Dhoni: 'इस इलेक्ट्रिक कार को देखते ही धोनी हो जाते हैं...', जानें गाड़ी का नाम और खासियत

Captain Cool MS Dhoni का कार और बाइक प्रेम किसी से छुपा नहीं है. एमएस धोनी के गैराज में विंटेज से लेकर ब्रांड न्यू कार एंड बाइक का कलेक्शन मौजूद है. पर क्या आपको मालूम है कि पास एक इलेक्ट्रिक कार भी मौजूद है जो उनकी पसंदीदा कार में से एक है.

विज्ञापन
Ms Dhoni Bike and Car Collection
undefined

यूं तो एमएस धोनी रांची की सड़कों पर अक्सर कार या बाइक ड्राइव करते हुए नजर आते हैं. और अक्सर फैन्स उनके कार और बाइक की कलेक्शन को देख कर हैरत में पड़ जाते हैं. आज हम आपको एमएस धोनी की इलेक्ट्रिक कार के बारे में बताएंगे.

KIA EV6 का रेंज 
undefined

हम धोनी की जिस इलेक्ट्रिक कार के बारे में बात कर रहे हैं पहले उसकी खासियत की बात कर लेते हैं. इसमें 77.4 kWh की बैटरी का इस्तेमाल किया गया है, जो एक बार चार्ज करने पर 708 किलोमीटर तक चल सकती है. खास बात है कि बैटरी को 18 मिनट में 10 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है.

KIA EV6 Price 
undefined

जी हां हम बात कर रहे है KIA Motors की Ev6 इलेक्ट्रिक एसयूवी की. अगर बात कार की प्रयास की करें तो इसकी कीमत 59.95 लाख रुपये से और 64.95 लाख रुपये तक (एक्स शोरूम) जाती है.

undefined

KIA Motors की EV6 एक सबकॉम्पैक्ट क्रॉसओवर एसयूवी है जिसे 2021 में लॉन्च किया गया था. यह किआ की पहली इलेक्ट्रिक कार है और इसे कई पुरस्कारों से सम्मानित किया गया है, जिनमें 2022 यूरोपियन कार ऑफ द ईयर और 2022 कोरियन कार ऑफ द ईयर शामिल हैं.

KIA EV6 का डिजाइन me
undefined

वहीं बात अगर फीचर्स की की जाए तो इसे बेहद एयरोडायनामिक में डिजाइन दिया गया है. इसमें डुअल एलइडी हेडलैंप मिलते हैं जो दिखने में बेहद खूबसूरत हैं. वहीं कार के डोर हैंडल्स दरवाजे में छिपे रहते हैं और जैसे ही आप गाड़ी के नजदीक जाते हैं तो डोर हैंडल्स बाहर आ जाते हैं. EV6 में आपको 19 इंच के क्रिस्टल कट अलॉय व्हील्ज दिए गए हैं. इसमें पीछे की तरफ कनेक्टेड एलईडी टेल लैंप मिलते हैं. जो गाड़ी को क्लीन और फ्यूचरिस्टिक लुक देती हैं.

KIA EV6 Features
undefined

कार की इंटीरियर में अंदर की तरफ 12 इंच का कर्व्ड टच स्क्रीन सिस्टम दिया गया है जो नेविगेशन सपोर्ट करता है. वहीं ड्राइवर और पैसेंजर सीट में रिलैक्सेशन का फीचर भी दिया गया है. जिसका मतलब ये कि आप एक बटन दबाकर सीट को रेक्लाइन कर सकते हैं. इसमें हेडअप डिस्प्ले भी मिलता है.

Also Read: TATA Nano EV होगी देश की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार, सिंगल चार्ज पर मिलेगा 300 किलोमीटर का रेंज
विज्ञापन
Abhishek Anand

लेखक के बारे में

By Abhishek Anand

'हम वो जमात हैं जो खंजर नहीं, कलम से वार करते हैं'....टीवी और वेब जर्नलिज्म में अच्छी पकड़ के साथ 10 साल से ज्यादा का अनुभव. झारखंड की राजनीतिक और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग के साथ-साथ विभिन्न विषयों और क्षेत्रों में रिपोर्टिंग. राजनीतिक और क्षेत्रीय पत्रकारिता का शौक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola