ePaper

Squash : महाराष्ट्र स्क्वॉश ओपन में झारखंड की आद्या और अविषा को प्रथम स्थान

Updated at : 25 Jul 2024 11:40 PM (IST)
विज्ञापन
Squash : महाराष्ट्र स्क्वॉश ओपन में झारखंड की आद्या और अविषा को प्रथम स्थान

टूर्नामेंट में देश भर के कुल 518 खिलाड़ियों ने भाग लिया था.

विज्ञापन

रांची. रांची के क्रॉस कोर्ट के खिलाड़ियों ने 47वें महाराष्ट्र स्क्वॉश ओपन में शानदार प्रदर्शन किया है. इस टूर्नामेंट में देश भर के कुल 518 खिलाड़ियों ने भाग लिया था. बालिका अंडर-15 वर्ग के फाइनल मुकाबले में झारखंड की आद्या बुधिया ने महाराष्ट्र की आरिका मिश्रा को हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. वहीं इसी ग्रुप में ब्रिया शर्मा ने तीसरे और चौथे स्थान के मैच में महाराष्ट्र की सृष्टि पवार को हरा कर तीसरा स्थान हासिल किया. बालिका अंडर-9 वर्ग में झारखंड की अविषा अग्रवाल ने फाइनल मुकाबले में राजस्थान की इनाया को 11-9, 11-2, 8-11, 11-15 से हरा कर प्रथम स्थान प्राप्त किया. जबकि बालक अंडर-13 वर्ग में अद्वित तनेजा ने तीसरे और चौथे स्थान के मैच में हरियाणा के राउन को हराकर तीसरा स्थान हासिल किया. क्रॉस कोर्ट रांची के कोच पुनीत पारीक, नितेश पाल, उदय चंद्राय, विजय उरांव व फाउंडर श्वेता बुधिया ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola