Mahakumbh Mela 2025: 60 साल से अधिक उम्र वाले करा लें हेल्थ चेकअप, झारखंड सरकार ने जारी की एडवाइजरी

Published by : Sameer Oraon Updated At : 12 Dec 2024 7:50 PM

विज्ञापन

Mahakumbh Mela 2025, Twitter

Mahakumbh Mela 2025: झारखंड सरकार ने महाकुंभ मेला 2025 के लिए एडवाइजरी जारी किया है. जिसमें उन्होंने श्रद्धालुओं को कुछ जरूरी सलाह दी है. साथ ही हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड सरकार ने प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुंभ मेला को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए एक एडवाइजरी जारी की है. जिसमें उन्होंने सभी तीर्थयात्रियों से दिशा निर्देश का पालन करने का अनुरोध किया है. आपदा प्रबंधन द्वारा जारी एडवाइजरी के मुताबिक 60 साल से अधिक आयु के व्यक्तियों को हेल्थ चेकअप के बाद यात्रा करने की सलाह दी गयी है. साथ ही आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है.

क्या कहा गया है गाइडलाइन में

झारखंड सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग ने अपने गाइडलाइन में श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए कहा है कि मेले में शामिल होने वाले सभी तीर्थयात्री महाकुंभ मेला 2025 मोबाइल ऐप डाउनलोड कर मेले की पूरी जानकारी प्राप्त कर लें. साथ ही जाने से पहले वहां रहने की संपर्ण व्यवस्था सुनिश्चित कर लें.

Also Read: सरायकेला में भीमखंदा की खूबसूरती खींचती है लोगों को अपनी ओर, पांडवों के साथ जुड़ी है यहां की कहानी

60 साल से अधिक आयु के लोग करा लें हेल्थ चेकअप

राज्य सरकार ने अपने एडवाइजरी में बीमार और बुजुर्ग व्यक्तियों के लिए खास दिशा निर्देश जारी किया है. सरकार ने 60 साल से अधिक आयु या पहले से बीमार व्यक्तियों को यात्रा करने से हेल्थ चेकअप कराने की सलाह दी है. इसके अलावा आयुष्मान कार्ड धारक को भी अपने साथ कार्ड रखने को कहा है ताकि आकस्मिक स्थिति में सरकारी एवं निजी अस्पतालों में मुफ्त में इलाज कराया जा सके. गर्भवती महिलाओं विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है. धूम्रपान और नशीले पदार्थों से बचने का अनुरोध किया गया है. साथ ही हीटर, अलाव आदि का उपयोग टेंट के अदर न करने को कहा गया है क्योंकि इससे आग लगने का खतरा हो सकता है.

आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी

झारखंड सरकार ने आपात स्थिति के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है. इसमें कहा गया है कि किसी भी आपात स्थिति में जरूरतमंद लोग महाकुंभ हेल्पलाइन नंबर 1920, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112 और आपदा हेल्पलाइन नंबर 1077 पर संपर्क कर सकते हैं.

Also Read: Palamu News: जहरीली शराब के सेवन से 6 घरों के बुझे चिराग, यूरिया और कीटनाशक दवाईयों का इस्तेमाल कर हो रहा तैयार

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola