Jharkhand Weather Update: बंगाल की खाड़ी में बन रहा लो प्रेशर, झारखंड में होगी भारी बारिश

Jharkhand Weather Update: 11 सितंबर से राज्य में सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. कुछ जगहों पर भारी बारिश के संकेत मिल रहे हैं. रांची स्थित मौसम केंद्र की वैज्ञानिक प्रीति गुणवाणी ने कहा कि यह छठा मौका है, जब मानसून सीजन में बंगाल की खाड़ी में ऐसा सिस्टम तैयार हुआ है.
बंगाल की खाड़ी में साइक्लोनिक सर्कुलेशन (Cyclonic Circulation) की वजह से निम्न दबाव का क्षेत्र (Low Pressure Area) बन रहा है. इसकी वजह से राजधानी रांची समेत झारखंड के लगभग सभी हिस्सों में बारिश होने के संकेत हैं. रांची स्थित मौसम केंद्र (Meteorological Center) ने यह जानकारी दी है. इसमें कहा गया है शुक्रवार और शनिवार को राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.
शनिवार यानी 11 सितंबर से राज्य में लगभग सभी जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. वहीं, कुछ जगहों पर भारी बारिश होने के संकेत मिल रहे हैं. रांची स्थित मौसम केंद्र (IMD, Ranchi) की वैज्ञानिक प्रीति गुणवाणी ने कहा है कि यह छठा मौका है, जब मानसून (Monsoon 2022) के सीजन में बंगाल की खाड़ी में ऐसा सिस्टम तैयार हुआ है.
Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में अभी नहीं मिलेगी बारिश से राहत, जानें इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम का मिजाज
वहीं, रांची स्थित मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि कोल्हान प्रमंडल (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला-खरसावां जिला) में सबसे ज्यादा असर देखा जायेगा. इस बीच, रांची, टाटानगर, बोकारो और चाईबासा में दिन के तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है.
मौसम विभाग ने यह भी बताया है कि पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में कुछ जगहों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक 46 मिलीमीटर वर्षा बोकारो के नावाडीह में दर्ज की गयी. इस दौरान देवघर का उच्चतम तापमान 35.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान गुमला में 22.6 डिग्री रहा.
मौसम विभाग ने शुक्रवार को जारी चेतावनी में कहा है कि 13 सितंबर तक झारखंड में बारिश का दौर जारी रहेगा. 9 और 10 सितंबर को कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की गर्जन व वज्रपात की संभावना है. वहीं, 11 सितंबर को राज्य के दक्षिण-पूर्वी तथा उत्तर-पूर्वी (देवघर, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज और धनबाद) भागों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है.
शनिवार को राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात भी होने की संभावना है. 12 सितंबर को राज्य के उत्तरी तथा मध्य भागों में यानी रांची, बोकारो, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़ समेत कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश होने के आसार हैं. राज्य के उत्तरी हिस्सों में कुछ जगहों पर 13 सितंबर को भी भारी बारिश हो सकती है.
राजधानी रांची में 15 सितंबर तक बारिश के संकेत मौसम विभाग ने दिये हैं. इस दौरान तापमान 26 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है, जबकि न्यूनतम तापमान 22 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है. 9 से 13 सितंबर तक रांची में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे. मेघ गर्जन के साथ वर्षा होने की संभावना है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि इस दौरान हर दिन एक या दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी.
बता दें कि मानसून के इस सीजन में अब तक राज्य में 644.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है. झारखंड में मानसून के सीजन में अब तक 873.8 मिलीमटर वर्षा हो जानी चाहिए थी. मानसून के दौरान बारिश का यह सामान्य स्तर है. लेकिन, इस वर्ष अब तक 26 फीसदी कम बारिश हुई है, जिसकी वजह से किसानों के साथ-साथ सरकार की भी परेशानी बढ़ गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




