भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के साथ पहुंचे मुख्य मंदिर
Published by :CHANDRASHEKHAR UPADHEY
Published at :06 Jul 2025 9:56 PM (IST)
विज्ञापन

रातू राजकिला परिसर स्थित मेलाटांड़ में ऐतिहाशिक घूरती रथयात्रा संपन्न हो गयी.
विज्ञापन
प्रतिनिधि, रातू.
रातू राजकिला परिसर स्थित मेलाटांड़ में ऐतिहाशिक घूरती रथयात्रा संपन्न हो गयी. रथयात्रा में लगने वाले मेला में भारी बारिश के बाद भी लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी. भगवान के दर्शन के लिए प्रातः पांच बजे से ही मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गयी. भक्तों ने भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा की पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना की. घूरती रथयात्रा को लेकर जैसे-जैसे दिन ढलता गया मेले में लोगों की भीड़ बढ़ती गयी. मेले में सभी प्रकार की दुकानें लगी थी. ग्रामीणों ने घूरती रथयात्रा मेले में मिठाई, खिलौने व शृंगार प्रसाधनों की खूब खरीदारी की. लोगो ने मेले में लगे बिजली के झूले का भी खूब आनंद लिया. शाम चार बजे मुख्य पुरोहित भोला मिश्र, करुणा मिश्र ने भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र व बहन सुभद्रा के विग्रहों को मंत्रोच्चार के बीच रथारूढ़ किया. इसके बाद भक्तों ने रथ को खींचकर राजा तालाब के समीप मौसीबाड़ी की परिक्रमा कराकर मुख्य मंदिर ले गये. इसके साथ ही भगवान अज्ञातवास में चले गये. अब सभी शुभ कार्य देवोत्थान के बाद होंगे. घूरती रथ मेला में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने भी भगवान जगन्नाथ समेत सभी विग्रहों की पूजा की. मौके पर राज पुत्री माधुरी मंजरी देवी, कल्पना कुमारी सिंह, कौशलेंद्र शाहदेव, पैलेस प्रबंधक दामोदर मिश्र समेत राज परिवार के सदस्य शामिल हुए. रथयात्रा को सफल बनाने में हजारी प्रसाद, जयंत पांडेय, मुकेश बैठा, संतोष यादव, पृथ्वीनाथ शाहदेव, बैजू सोनी, राणा सिंह, संतोष सूत्रधार, शिवम बड़ाइक, पप्पू साहू, बैजनाथ साहू, संजय सिंह ने सहयोग किया.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




