Lok Sabha Election : 2019 में सिंहभूम से सबसे कम प्रत्याशी रहे और इस जिले से थे सबसे ज्यादा उम्मीदवार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Apr 2024 12:07 PM
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 25 महिला उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमायी थी. इसमें राजमहल, दुमका, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, सिंहभूम व पलामू से दो-दो महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था.
राज्य में पहले चरण के चुनाव को लेकर नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गयी है. उम्मीदवार अपनी तैयारी को अंतिम रूप देने में लगे हैं. झारखंड में पिछले लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों की संख्या देखी जाये, तो कुल 229 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमायी थी. इसमें सबसे अधिक 26 प्रत्याशी चतरा लोकसभा क्षेत्र से चुनाव मैदान में उतरे थे, जबकि सबसे कम नौ प्रत्याशी सिंहभूम लोकसभा सीट से मैदान में उतरे थे.
पिछले चुनाव में 44 उम्मीदवार राष्ट्रीय दलों ने उतारे थे
पिछले चुनाव में राजमहल से 14, दुमका-15, गोड्डा-13, चतरा-26, कोडरमा -14, गिरिडीह-15, धनबाद-20, रांची-20, जमशेदपुर-23, सिंहभूम-नौ, खूंटी-11, लोहरदगा-14, पलामू-19 और हजारीबाग से 16 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमायी थी. 229 में से 44 उम्मीदवार राष्ट्रीय स्तर की पार्टियों ने उतारे थे. राज्य की 14 लोकसभा सीटों में से 12 राष्ट्रीय पार्टी और दो राज्यस्तरीय पार्टी ने जीती थी. पिछले वर्ष चुनाव लड़ रहे सभी निर्दलीय और गैर-मान्यता प्राप्त दलों के प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गयी थी. कई प्रत्याशियों को तो नोटा से भी कम वोट मिले थे.
25 महिला उम्मीदवारों ने आजमायी थी किस्मत
वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में 25 महिला उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमायी थी. इसमें राजमहल, दुमका, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, सिंहभूम व पलामू से दो-दो महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था. गोड्डा, रांची व हजारीबाग से एक-एक उम्मीदवार और जमशेदपुर, खूंटी व जमशेदपुर से चार-चार महिला उम्मीदवारों ने चुनाव लड़ा था. चतरा और लोहरदगा से एक भी महिला उम्मीदवार नहीं थी.
Also Read : उलगुलान न्याय महारैली पर भाजपा का पलटवार, कहा : हिम्मत थी तो पिछले पांच साल का रिपोर्ट कार्ड देते
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










