ePaper

Lok Sabha Election 2024: झारखंड में पांचवे चरण में 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोकने को तैयार

Updated at : 06 May 2024 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: झारखंड में पांचवे चरण में 54 उम्मीदवार चुनावी मैदान में ताल ठोकने को तैयार

झारखंड में चुनाव आयोग मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित कर रहा है. इसे लेकर चुनाव आयोग 7 मई को सोशल मीडिया कैंपेन चलाने वाला है.

विज्ञापन

रांची : झारखंड के पांचवें चरण के लिए नामांकन वापसी के बाद 54 प्रत्याशी मैदान में है. चतरा, हजारीबाग, कोडरमा के सीटों के लिए 20 मई को चुनाव होने वाले हैं. यह जानकारी मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि ने दी. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चतरा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से एक उम्मीदवार ने अपना नाम वापस लिया है. चतरा लोस से अब कुल 22 उम्मीदवार मैदान में है. वहीं कोडरमा से जानकारी देते हुए कहा कि यहां से दो प्रत्याशियों ने अपना नाम वापस लिया है. कोडरमा लोस से अब 15 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है. हजारीबाग लोकसभा सीट पर जवाब देते हुए बताया कि किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन वापस नहीं लिया है. हजारीबाग लोस से कुल 17 प्रत्याशियों के बीच हार-जीत का फैसला होगा.

गाण्डेय उपचुनाव में 11 प्रत्याशी मैदान में

गाण्डेय विधानसभा उपचुनाव में नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि तक किसी प्रत्याशी ने अपना नाम वापस नहीं लिया है. विधानसभा उपचुनाव के लिए 11 प्रत्याशी मैदान में है.

छठे चरण के लिए 118 उम्मीदवारों ने किया नामांकन

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने छठे चरण के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि अब तक 118 उम्मीदवारों ने नामांकन किया है. उसमें गिरिडीह लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 25, रांची से 33,धनबाद से 28 और जमशेदपुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से 32 प्रत्याशी नामांकन कर चुके हैं.

झारखंड में आचार संहिता की घोषणा के बाद करोड़ों की जब्ती


झारखंड में आचार संहिता के लागू होने के बाद से अब तक झारखंड में 74 करोड़ 38 लाख से अधिक के सामान और नकदी जब्त किये गये हैं. एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि चुनाव कार्य के लिए वाहनों की कोई कमी नहीं है. व्यवस्था ऐसी की गयी है कि एक जिला में जिस वाहन को लेने के लिए चिह्नित किया गया है, उसे दूसरे जिले में चिह्नित नहीं किया जाएगा. गाड़ी मालिकों को गाड़ी का भाड़ा भी समय से मिले इसके लिए डिजिटल व्यवस्था की गयी है जिससे कि उनके खाते में पैसे पहुंच जाए.

7 मई को सोशल मीडिया कैंपेन

लोगों से कल सोशल मीडिया में कैंपेन में भाग लेने की अपील की. आपको बता दें कि 7 मई को चुनाव आयोग स्वीप कार्यक्रम के संध्या 6 से 8 बजे के बीच सोशल मीडिया हैंडल पर #MainBhiElectionAmbassador हैशटैग के साथ सोशल मीडिया कैंपेन चलाएगा. इस दौरान के. रवि ने सभी से चुनाव से संबंधित अच्छे-अच्छे फोटो, वीडियो, टेक्स्ट आदि सामग्री पोस्ट करने को कहा है. उन्होंने सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से भी अपील की है कि वे इस विशेष अभियान का हिस्सा बनते हुए उपरोक्त हैशटैग लगाकर अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट करें.

Also Read : Lok Sabha Election 2024: रांची से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने किया नामांकन, ये रहे मौजूद

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola