ePaper

Lok Sabha Election 2024: रांची से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने किया नामांकन, ये रहे मौजूद

Updated at : 06 May 2024 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election 2024: रांची से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने किया नामांकन, ये रहे मौजूद

रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया. यशस्विनी सहाय ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी व रांची डीसी राहुल सिन्हा के समक्ष पर्चा भरा.

विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 : लोकसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के नामांकन दाखिल करने का दौर जारी है. इसी क्रम में सोमवार 6 मई को रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय ने नामांकन किया. इस दौरान यशस्विनी सहाय के साथ उनके पिता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय और राज्यसभा सांसद महुआ माजी समेत अन्य मौजूद थे.

कांग्रेस ने यशस्विनी सहाय पर भरोसा जताया

इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय को चुनावी मैदान में उतारा गया है. रांची लोकसभा सीट से कांग्रेस के कई नेता दावेदार थे, खुद यशस्विनी सहाय के पिता व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय सबसे बड़े दावेदारों में से एक थे, लेकिन सुबोधकांत सहाय की अधिक उम्र उनकी राह की रोड़ा बन गयी. ऐसे में कांग्रेस आलाकमान सुबोधकांत सहाय को नाराज नहीं करना चाहता था. इसलिए कांग्रेस ने यशस्विनी सहाय को उम्मीदवार बनाया है.

यशस्विनी सहाय की राह नहीं है आसान

रांची लोकसभा सीट से यशस्विनी सहाय के सामने बीजेपी प्रत्याशी संजय सेठ चुनौती पेश करेंगे. बीजेपी ने सांसद संजय सेठ पर फिर से विश्वास जताया है. यशस्विनी सहाय पहली बार चुनावी मैदान में उतर रहीं हैं वहीं उनके सामने संजय सेठ अनुभवी चेहरा हैं. हालांकि यशस्विनी सहाय के पिता सुबोधकांत सहाय रांची लोकसभा सीट तीन बार के सांसद रह चुके हैं. इस सीट पर 2014 से बीजेपी का कब्जा रहा है.

रांची में 25 मई को मतदान होने हैं

रांची लोकसभा सीट के लिए नामांकन की अंतीम तिथि 6 मई को है. रांची सहित धनबाद, गिरिडीह और जमशेदपुर लोकसभा सीट के लिए मतदान 25 मई को होने वाले हैं. इन सीटों के लिए नामांकन वापस लेने की तिथि 9 मई है. झारखंड सहित पूर देश में चुनाव के परिणाम 4 जून को आएंगे.

Also Read : Lok Sabha Chunav 2024: गिरिडीह लोकसभा सीट से झामुमो के मथुरा महतो व आजसू के चंद्रप्रकाश चौधरी ने किया नामांकन

विज्ञापन
Kunal Kishore

लेखक के बारे में

By Kunal Kishore

कुणाल ने IIMC , नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा की डिग्री ली है. फिलहाल, वह प्रभात खबर में झारखंड डेस्क पर कार्यरत हैं, जहां वे बतौर कॉपी राइटर अपने पत्रकारीय कौशल को धार दे रहे हैं. उनकी रुचि विदेश मामलों, अंतरराष्ट्रीय संबंध, खेल और राष्ट्रीय राजनीति में है. कुणाल को घूमने-फिरने के साथ पढ़ना-लिखना काफी पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola