Lok Sabha Election 2024 Phase six Voting: रांची के पंडरा बाजार में देर रात तक ईवीएम जमा कराने के लिए मतदानकर्मियों की लगी रही भीड़

Updated:
विज्ञापन

Lok Sabha Election Jharkhand LIVE

Lok Sabha Election 2024 Phase six Voting: झारखंड के तीसरे चरण में 62.13 फीसदी वोटिंग हुई है. गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 65.44 प्रतिशत मतदान हुआ. धनबाद में 58.90 प्रतिशत, रांची में 58.73 एवं जमशेदपुर में 66.79 फीसदी वोटिंग हुई है.

विज्ञापन

रांची के पंडरा बाजार में मतदानकर्मियों की भीड़, जमा करा रहे हैं ईवीएम

रांची के पंडरा बाजार समित के प्रांगण में रात 9 बजे मतदानकर्मियों की भीड़ लगी है. सभी

ईवीएम जमा करा रहे हैं. मतदान संपन्न कराने के बाद मतदानकर्मी ईवीएम लेकर पहुंचे हैं.

Image

झारखंड में 62.13 फीसदी वोटिंग, जमशेदपुर में सर्वाधिक 66.79 प्रतिशत मतदान

झारखंड के तीसरे चरण में 62.13 फीसदी वोटिंग हुई है. गिरिडीह लोकसभा संसदीय क्षेत्र में 65.44 प्रतिशत मतदान हुआ. धनबाद में 58.90 प्रतिशत, रांची में 58.73 एवं जमशेदपुर में 66.79 फीसदी वोटिंग हुई है.

‍‍रांची के पंडरा में ईवीएम जमा कराने पहुंचे बड़ी संख्या में मतदानकर्मी, लगी लंबी कतार

वोटिंग संपन्न कराने के बाद मतदानकर्मी इवीएम जमा कराने पहुंच रहे हैं. इससे मतदानकर्मियों की लंबी कतार लग गयी है. रांची के पंडरा में मतदानकर्मियों की काफी भीड़ है.

रांची के पंडरा में मतदान कर्मियों की लगी लंबी कतार, पहुंचे हैं ईवीएम जमा कराने

रांची के पंडरा में मतदान कर्मियों की लंबी कतार लगी है. वे मतदान संपन्न कराने के बाद ईवीएम जमा कराने पहुंचे हैं.

झारखंड में 61.41 फीसदी वोटिंग

झारखंड में शनिवार को 61.41 फीसदी वोटिंग हुई है. रांची में 58.73 प्रतिशत, धनबाद में 58.90 प्रतिशत, जमशेदपुर में 64.30 फीसदी और गिरिडीह में 64.75 प्रतिशत मतदान हुआ.

जमशेदपुर के डुमरिया में पूर्व नक्सली व खैरबनी पंचायत की उपमुखिया कापरा मार्डी ने की वोटिंग

जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र के डुमरिया में पूर्व नक्सली व खैरबनी पंचायत की उपमुखिया कापरा मार्डी ने मतदान किया.

विज्ञापन
विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola