राढ़ू नदी का पुल क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर आवागमन किया बंद
प्रशासन ने पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर नोटिस लगाया (एआई जनरेटेड इमेज)
राढ़ू नदी का पुल अत्यधिक क्षति के कारण प्रशासन द्वारा बंद कर दिया गया है। पुल के बीच से धंस जाने और पिलर में दरारें आने से खतरा बढ़ गया है। इससे दर्जनों गांवों का संपर्क प्रभावित हुआ है।
रांची: पतराहातू से तेतला बड़ाइक टांड़ जाने वाले मार्ग पर राहू नदी के क्षतिग्रस्त पुल से बुधवार को प्रशासन ने सुरक्षा कारणों से आवागमन बंद करा दिया. पुल बंद होने से सिल्ली और सोनाहातू प्रखंड के दर्जनों गांवों का सीधा संपर्क प्रभावित हो गया है. सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने पुल के दोनों ओर बैरिकेडिंग कर नोटिस लगाया है.
आपके शहर में
ये भी पढ़ें- Jharkhand High Court Advocates Association Election 2026: 92 उम्मीदवारों के बीच आज मतदान, 2,889 वकील करेंगे वोट
बीच से धंस गया है पुलस
नोटिस के माध्यम से पुल पर आवागमन बंद होने की सूचना दी गई है. बताया गया कि पिछले दो दिनों से लगातार हो रही बारिश के कारण राहू नदी पर बना पुल क्षतिग्रस्त हो गया है. पुल बीच से धंस गया है और इसके पिलर में भी दरारें आ गई हैं. पुल और पानी की सतह के बीच अब मात्र पांच से सात फीट की दूरी बची है. लगातार बारिश और नदी के जलस्तरमें वृद्धि होने पर पुल के और क्षतिग्रस्त होने या बह जाने का खतरा बना हुआ है.
प्रशासन ने लोगों की सुरक्षा को देखते हुए पुल पर आवागमन पूरी तरह बंद कर दिया है. पुल बंद होने के बाद कुछ ग्रामीण आवागमन के लिए वैकल्पिक रास्ते का उपयोग कर रहे हैं. इससे ग्रामीणों को अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अर्चना कुजूर
अर्चना कुजूर एक डिजिटल पत्रकार और कंटेंट राइटर हैं, जो वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में कार्यरत हैं. वह झारखंड डेस्क के रांची एडिशन के अंतर्गत आने वाले विभिन्न जिलों के साथ-साथ राज्य की प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, प्रशासनिक और जनसरोकार से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं. अर्चना ने वर्ष 2016 में क्राफ्ट फिल्म स्कूल, रोहिणी (नई दिल्ली) से टीवी जर्नलिज्म एंड न्यूज रीडिंग में एक वर्षीय डिप्लोमा किया. इसके बाद उन्होंने नोएडा स्थित नेशनल वॉयस न्यूज और इंडिया वॉयस न्यूज चैनल (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया) में इंटर्नशिप करने के साथ-साथ व्यावहारिक पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया.
झारखंड लौटने के बाद उन्होंने कशिश न्यूज चैनल में लगभग डेढ़ वर्ष तक आउटपुट विभाग में कॉपी राइटर के रूप में कार्य किया. इसके बाद रांची एक्सप्रेस में एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग की और प्रिंट पत्रकारिता का अनुभव हासिल किया. वर्ष 2022 से उन्होंने न्यूज11 भारत और नक्षत्र न्यूज चैनल में लगभग दो-दो वर्षों तक डिजिटल कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए राज्य की राजनीति, शिक्षा, रोजगार, प्रशासन, योजनाओं और समसामयिक विषयों पर हजारों समाचार और विशेष लेख लिखें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए