केंद्र की योजना में सांसद की अनदेखी बर्दाश्त नहीं : पूर्व विधायक

Updated:
विज्ञापन

अनगड़ा में स्वास्थ्य इकाई के शिलान्यास पट्ट पर सांसद संजय सेठ का नाम नहीं होने पर पूर्व विधायक रामकुमार पाहन ने निर्माण कार्य रुकवाया. जानें पूरा मामला.

विज्ञापन

अनगड़ा (रांची): अनगड़ा डाक बंगला के समीप विधायक राजेश कच्छप द्वारा शिलान्यास किये गए मॉडल ग्रामीण स्वास्थ्य अनुसंधान इकाई के निर्माण कार्य को पूर्व विधायक रामकुमार पाहन द्वारा रोकने का मामला सामने आया है. पूर्व विधायक ने शिलान्यास पट्ट पर सांसद सह केंद्रीय रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ का नाम नहीं होने और उन्हें कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं किए जाने पर नाराजगी जताई.

आपके शहर में

विज्ञापन

रामकुमार पाहन ने कहा कि केंद्र सरकार की राशि से बनने वाली योजना के शिलान्यास कार्यक्रम में सांसद को आमंत्रित नहीं करना और शिलापट्ट से उनका नाम हटाना असंवेदनशीलता है. उन्होंने मामले में जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की. साथ ही शिलापट्ट तोड़ने के आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उन्होंने शिलापट्ट को क्षतिग्रस्त नहीं किया है.

ये भी पढ़ें- राढ़ू नदी का पुल क्षतिग्रस्त, प्रशासन ने बैरिकेडिंग कर आवागमन किया बंद

इधर, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि पूर्व विधायक की मौजूदगी में साबल से शिलापट्ट हटाने और निर्माण कार्य रोकने का प्रयास किया गया, जिससे शिलापट्ट क्षतिग्रस्त हुआ. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि यदि भाजपा को योजना के शिलान्यास को लेकर आपत्ति थी, तो उसे लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखनी चाहिए थी.


विज्ञापन
Satyaprakash Pathak

लेखक के बारे में

By Satyaprakash Pathak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola