Ranchi News : नये साल पर रांची में नौ करोड़ तक की बिक सकती है शराब

Updated at : 26 Dec 2024 12:37 AM (IST)
विज्ञापन
Ranchi News : नये साल पर रांची में नौ करोड़ तक की बिक सकती है शराब

राज्य में नये साल पर शराब की रिकॉर्ड बिक्री हो सकती है. पिछले साल 45 करोड़ से अधिक की शराब की बिक्री हुई थी.

विज्ञापन

रांची (प्रमुख संवाददाता). राज्य में नये साल पर शराब की रिकॉर्ड बिक्री हो सकती है. पिछले साल नये साल के मौके पर राज्य में लगभग 45 करोड़ व रांची में सात करोड़ से अधिक की शराब की बिक्री हुई थी. इस वर्ष यह रिकाॅर्ड टूट सकता है. विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस वर्ष राज्य में नये वर्ष के मौके पर 50 करोड़ रुपये तक की शराब की बिक्री हो सकती है. वहीं, रांची में यह आंकड़ा नौ करोड़ रुपये से ऊपर जा सकता है.

नये साल में शराब की बिक्री को लेकर आवश्यक तैयारी पूरी की गयी है. दुकानों में पॉपुलर ब्रांड की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है. वहीं, शराब की बिक्री एमआरपी के अनुरूप हो, इस संबंध में भी जिलों को निर्देश दिये गये हैं. एमआरपी से अधिक दर पर शराब की बिक्री करनेवालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जायेगी. वहीं, नकली शराब की बिक्री रोकने के लिए राज्य भर में छापामारी की जा रही है. पिछले साल 31 दिसंबर को रांची में 4.53 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई थी. इससे पहले रांची में एक दिन में इतनी शराब की बिक्री नहीं हुई थी. वहीं, एक जनवरी को लगभग तीन करोड़ रुपये से अधिक की शराब की बिक्री हुई थी.

31 दिसंबर को 24 करोड़ की बिकी थी शराब

पिछले साल 31 दिसंबर को राज्य भर में 24 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई थी. जबकि, एक जनवरी 2024 को लगभग 21 करोड़ की शराब की बिक्री हुई थी. 31 दिसंबर व एक जनवरी को मिलाकर लगभग 45 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई थी.

रांची में इस माह 80 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री का है अनुमान

रांची में वर्तमान वित्तीय वर्ष में नवंबर तक पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 62 करोड़ रुपये अधिक की शराब की बिक्री हुई है. रांची में पिछले माह 66 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई थी. दिसंबर में लगभग 80 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री का अनुमान है. इस माह अब तक लगभग 60 करोड़ की शराब की बिक्री हुई है. उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष दिसंबर में 71 करोड़ रुपये की शराब की बिक्री हुई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola