जमीन घोटाला: निलंबित आईएएस छवि रंजन की ईडी कोर्ट में पेशी आज, रिमांड अवधि बढ़ाने की होगी मांग
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 12 May 2023 6:39 AM
सेना के कब्जेवाली जमीन को प्रदीप बागची से पहले जमीन के मालिक जयंत कर्नाड ने 13 लोगों को बेची थी. हालांकि जमीन पर इन लोगों का कब्जा नहीं होने की वजह से म्यूटेशन आवेदन को खारिज कर दिया गया. इसके बाद प्रदीप बागची ने जालसाजी कर जमीन को जगत बंधु टी स्टेट के निदेशक दिलीप घोष से बेच दी थी.
रांची: सेना के कब्जेवाली जमीन की खरीद-बिक्री में मामले में ईडी की पूछताछ जारी है. रिमांड अवधि समाप्त होने की वजह से छवि रंजन को 12 मई को कोर्ट में पेश किया जायेगा. ईडी ने सेना के कब्जेवाली जमीन की खरीद-बिक्री के मामले में गुरुवार को तीन लोगों से पूछताछ की. इन्हें नोटिस जारी कर 11 मई को हाजिर होने का निर्देश दिया गया था. इस निर्देश के आलोक में प्रोदम, प्रेरणा और हरिशंकर हाजिर हुए. ईडी ने इन लोगों से सेना की जमीन की खरीद-बिक्री के सिलसिले में पूछताछ की.
सेना के कब्जेवाली जमीन को प्रदीप बागची से पहले जमीन के मालिक जयंत कर्नाड ने 13 लोगों को बेची थी. हालांकि जमीन पर इन लोगों का कब्जा नहीं होने की वजह से म्यूटेशन आवेदन को खारिज कर दिया गया. इसके बाद प्रदीप बागची ने जालसाजी कर तैयार किये गये दस्तावेज के आधार पर इस जमीन को जगत बंधु टी स्टेट के निदेशक दिलीप घोष से बेच दी. दस्तावेज में जालसाजी कर जमीन की खरीद बिक्री के सिलसिले में गिरफ्तार किये गये रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन से पूछताछ पांचवें दिन भी जारी रहा.
ईडी सूत्रों के अनुसार दस्तावेज में जालसाजी कर जमीन की खरीद बिक्री के सिलसिले में प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका के सिलसिले में अभी उनसे और पूछताछ की जरूरत है. इसलिए रिमांड के अंतिम दिन कोर्ट में पेश करने का साथ ही रिमांड अवधि बढ़ाने का अनुरोध ईडी की ओर से किया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










