रांची, जमशेदपुर व धनबाद में कोलकाता की तर्ज पर यातायात व्यवस्था होगी लागू

Updated at : 25 Jul 2024 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
रांची, जमशेदपुर व धनबाद में कोलकाता की तर्ज पर यातायात व्यवस्था होगी लागू

डीजीपी की अध्यक्षता में हुई बैठक में लिया गया निर्णय. ट्रैफिक पोस्ट पर पुरुष-महिला शौचालय की होगी व्यवस्था. इस दौरान रांची में सड़क सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गयी.

विज्ञापन

रांची. रांची, जमशेदपुर व धनबाद में कोलकाता की तर्ज पर ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जायेगी. गुरुवार को पुलिस मुख्यालय में डीजीपी अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया. इस दौरान रांची में सड़क सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गयी. इस दौरान डीजीपी ने यातायात व्यवस्था को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए पुलिस कर्मियों की उपलब्धता व आवश्यकता पर जोर दिया. साथ ही गृह रक्षा वाहिनी से सहयोग लेने का निर्देश दिया गया.

त्रिस्तरीय कमेटी ने दिया प्रजेंटेशन

इस दौरान अन्य राज्यों में यातायात व्यवस्था के अध्ययन के लिए भेजी गयी त्रिस्तरीय कमेटी ने पावर प्रजेंटेशन दिया गया. प्रजेंटेशन में सभी ट्रैफिक पोस्ट को सुविधायुक्त बनाने के लिए पुरुष व महिला ट्रैफिक पुलिस के लिए अलग-अलग शौचालय, पानी की व्यवस्था सहित अन्य सुविधाएं देने का प्रस्ताव रखा गया. पोस्ट में 10 लोगों के बैठने की व्यवस्था करने के अलावा दरवाजा, खिड़की, फॉल्स सिलिंग, लाइट, पंखा व एग्जॉस्ट फैन पर्याप्त संख्या में लगाने का भी प्रस्ताव रखा गया. बैठक में झारखंड पुलिस हाउसिंग निगम के महाप्रबंधक सह डीजी प्रशांत सिंह, एडीजी मुख्यालय आरके मल्लिक, आइजी मुख्यालय मनोज कौशिक, आइजी प्रोविजन पंकज कंबोज, रांची के एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola