झारखंड की बाइकर गर्ल कंचन उगरसांडी के पिता का निधन, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने जताया दुख

Author :Sameer Oraon
Published by :Sameer Oraon
Updated at :20 Nov 2025 5:10 PM
विज्ञापन
Kanchan Ugursandi

बाइकर गर्ल कंचन उगरसांडी

Kanchan Ugursandi: झारखंड की मशहूर बाइकर गर्ल कंचन उगरसांडी के पिता का निधन हो गया है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने उनके पिता के निधन पर संवेदना व्यक्त की है. कंचन ने पिछले साल लिपुलेख पास सहित 18 पर्वतीय दर्रे पार किये थे.

विज्ञापन

Kanchan Ugursandi, रांची : झारखंड की बाइकर गर्ल और लिपुलेख पास पर्वत को फतह करने वाली युवती कंचन उगरसांडी के पिता का निधन हो गया है. ये जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर ट्वीट करके दी है. भाजपा के नेता प्रतिपक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कंचन उगरसांडी के निधन पर दुख जताया है. उन्होंने कहा कि पिता का साया उठ जाना जीवन का सबसे बड़ा आघात होता है. इस दुख की घड़ी में मेरी संवेदनाएं आपके और आपके परिवार के साथ है. ईश्वर से दिवंगत आत्मा के शांति की प्रार्थना करता हूं.

19 नवंबर को पिता के तबीयत खराब होने की दी थी सूचना

इससे पहले कंचन उगरसांडी ने 19 नवंबर को अपने पिता के तबीयत खराब होने के जानकारी एक्स हैंडल पर ट्वीट करके दी थी. उस वक्त उन्होंने लिखा था कि देर रात करीब बारह बजे घरवालों ने बताया कि पापा की तबियत अचानक खराब हो गयी है. उनके पिता को कोलकाता के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था. जिसके बाद उनके पिता को HDU में रखा गया. बाइकर गर्ल उस वक्त दिल्ली में थी.

Also Read: धनबाद के PMGSY की सड़कें बनी ‘धूल वाली सड़क’, शिलापट्ट हटा, काम भी गायब

पिछले साल कंचन उगरसांडी ने पार किया था लिपुलेख पास

झारखंड की बाइकर गर्ल ने कंचन उगरसांडी ने पिछले साल 25 दिन में 18 पर्वतीय दर्रों को पार करते हुए लिपुलेख पास को भी पार कर लिया था. वो विश्व की उस सबसे ऊंची उमलिंगला पास को भी पार किया था, जहां मोटरसाइकिल चलाई जा सकती है. यह पास 19300 फुट की ऊंचाई पर है. लिपुलेख दर्रा को पार करने पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और सरायकेला के विधायक चंपाई सोरेन ने कंचन को बधाई और शुभकामनाएं दी थीं.

Also Read: Matkuria Firing Case: मटकुरिया गोलीकांड में फैसला टला, अब 6 दिसंबर को आयेगा फैसला

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola