कल्पना सोरेन इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए पहुंचीं दिल्ली

Edited by Sameer Oraon
Updated:
विज्ञापन

कल्पना सोरेन

इंडिया गठबंधन की आज दिल्ली में बैठक होने वाली है. जिसमें शामिल होने के लिए कल्पना सोरेन पहुंच चुकी है. इस मीटिंग में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दलों को बुलाया गया है.

विज्ञापन

रांची : गांडेय विधानसभा से विधायक सह पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन बुधवार को इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंची. बैठक में शामिल होने से पूर्व वह वहां पर मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन किया. साथ ही विक्ट्री साइन दिखाया. बता दें कि इंडिया गठबंधन की आज होने वाली बैठक बेहद महत्वपूर्ण है. इसमें सभी घटक दलों को बुलाया गया है.

अपने पति हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद शुरु की थी राजनीतिक सफर

गौरतलब है कि कल्पना सोरेन ने अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद शुरु की. इस दौरान उन्होंने पार्टी का नेतृत्व बेहद शानदार तरीके से की. लोकसभा चुनाव दौरान उन्होंने अपने प्रत्याशियों के पक्ष में 150 ज्यादा रैलियां की. वह विभिन्न मंचों पर अपनी बात बिल्कुल मंझे हुए राजनेता की तरह रखी. इसका फायदा भी हुआ. उनकी पार्टी 5 सीटों पर चुनाव लड़ी. जहां 3 सीटों पर उन्हें सफलता हासिल हुई.

गांडेय उपचुनाव में दर्ज की है शानदार जीत

गांडेय उपचुनाव में झामुमो ने कल्पना सोरेन को अपना प्रत्याशी बनाया था. सरफराज अहमद के इस्तीफे के बाद इस पर उपचुनाव हुआ. जहां कल्पना सोरेन ने शानदार जीत दर्ज की. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी दिलीप वर्मा को 27 हजार से अधिक मतों से हराया. ये सीट इसलिए भी खास थी क्योंकि कल्पना सोरेन ने हाल ही में अपनी राजनीतिक पारी की शुरुआत की थी. बता दें कि वोटों की जब गिनती शुरू हुई तो पहले और दूसरे राउंड में भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा आगे थे. लेकिन तीसरे राउंड से कल्पना ने बढ़ता बनाना शुरु किया. इसके बाद देखते ही देखते वह भाजपा प्रत्याशी दिलीप वर्मा के ऊपर बड़ी बढ़त बना ली. जो अंत तक कायम रही.

Also Read: कल्पना सोरेन ने चुनाव में जीत के बाद शिबू सोरेन को खिलायी मिठाई, बदल सकती हैं कोयलांचल में राजनीति की दशा व दिशा

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola