ePaper

कल्पना सोरेन ने चुनाव में जीत के बाद शिबू सोरेन को खिलायी मिठाई, बदल सकती हैं कोयलांचल में राजनीति की दशा व दिशा

Updated at : 05 Jun 2024 1:36 PM (IST)
विज्ञापन
kalpana soren jmm shibu soren jharkhand lok sabha chunav

शिबू सोरेन के साथ कल्पना सोरेन.

कल्पना सोरेन ने झारखंड में झामुमो और उसके घटक दलों के बेहतर प्रदर्शन और गांडेय उपचुनाव जीतने के बाद दिशोम गुरु शिबू सोरेन को मिठाई खिलाई.

विज्ञापन

झारखंड की गांडेय विधानसभा सीट पर उपचुनाव में I.N.D.I.A. की संयुक्त उम्मीदवार के रूप में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता कल्पना सोरेन चुनाव जीत चुकीं हैं. सामान्य गृहिणी से अब झारखंड की राजनीति का प्रमुख चेहरा बन चुकीं हैं.

कल्पना सोरेन को हेमंत की गिरफ्तारी के बाद आना पड़ा राजनीति में

कल्पना सोरेन की वजह से कोयलांचल की राजनीतिक दशा-दिशा बदल सकती है. पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद उत्पन्न परिस्थितियों के कारण अचानक एक महीने पहले कल्पना सोरेन को सक्रिय राजनीति में आना पड़ा. उन्हें पहले सीएम बनाने की बात हो रही थी, लेकिन झामुमो व परिवार में उत्पन्न स्थिति को देखते हुए उन्होंने संगठन के जरिये राजनीति में एंट्री ली.

कल्पना सोरेन के लिए खाली कराई गई थी गांडेय विधानसभा सीट

कल्पना सोरेन के लिए पहले गांडेय विधानसभा सीट खाली कराई गई. यहां के विधायक रहे डॉ सरफराज अहमद ने इस्तीफा दिया, ताकि यहां विधानसभा उपचुनाव हो सके. डॉ अहमद को पहले राज्यसभा भेजा गया. इसके बाद कल्पना सोरेन को झामुमो ने यहां से अपना उम्मीदवार बनाया.

मंझे हुए नेता की तरह चुनाव लड़ीं कल्पना सोरेन

राजनीति में नयी होने के बावजूद कल्पना सोरेन ने गांडेय विधानसभा का उपचुनाव पूरी रणनीति के तहत लड़ा. एक मंझे हुए राजनीतिज्ञ की तरह उन्होंने दल के अंदर व बाहर लोगों को साधा. जनता के सीधे मिलने-जुलने का अंदाज अच्छा रहा. एक ओजस्वी वक्ता के रूप में उभरीं. पूरे झारखंड में I.N.D.I. गठबंधन के प्रचार अभियान को लीड कर यह संदेश देने में सफल रहीं कि राजनीति की पूरी कमान संभालने को वह तैयार हैं.

कोयलांचल की राजनीति पर कल्पना सोरेन के विधायक बनने का पड़ेगा सीधा असर

गिरिडीह के गांडेय से कल्पना सोरेन के विधायक बनने का सीधा असर धनबाद, बोकारो, गिरिडीह व कोडरमा की राजनीति पर पड़ेगा. इस क्षेत्र में अभी इंडिया गठबंधन की स्थिति बहुत मजबूत नहीं है. आनेवाले विधानसभा चुनाव में उत्तरी छोटानागपुर के इस एरिया में भाजपा के लिए चुनौती बढ़ेगी. I.N.D.I.A. को लाभ मिलेगा.

जीत के बाद कल्पना ने खिलायी शिबू सोरेन को मिठाई

गांडेय विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने और झारखंड में I.N.D.I.A. को लोकसभा की पांच सीट मिलने की खुशी में कल्पना सोरेन ने राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन को उनके आवास में जाकर मिठाई खिलायी. उन्होंने शिबू व रूपी सोरेन से आशीर्वाद भी लिया.

इसे भी पढ़ें

VIDEO: गांडेय में जीत के बाद कल्पना सोरेन ने जोड़े हाथ, सबसे पहले कही ये बात

कल्पना सोरेन की झारखंड की राजनीति में हुई धमाकेदार एंट्री, भाजपा प्रत्याशी को 27149 मतों से हराया

Gandey By Election: गांडेय में छाई रहीं कल्पना सोरेन, भाजपा और उसकी नीतियों पर जमकर बोला हमला

कल्पना सोरेन ने पिता की बातों को सच साबित किया, चुनाव 2024 में दिखाई अपनी क्षमता

झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने गिरिडीह में किया रोड शो, लोगों का उमड़ा जनसैलाब

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola