झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने गिरिडीह में किया रोड शो, लोगों का उमड़ा जनसैलाब
Published by : Sameer Oraon Updated At : 18 May 2024 6:39 PM
गांडेय से झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने गिरिडीह में रोड किया. जहां लोगों का भारी जनसैलाब उमड़ा. कई लोग तो उनकी तस्वीर लेने को आतुर दिखाई दिये.
अशोक शर्मा, गिरिडीह : गांडेय विधानसभा उपचुनाव की झामुमो प्रत्याशी कल्पना सोरेन ने शनिवार को बेंगाबाद के विभिन्न गांवों में ताबड़तोड़ रोड शो की. इस दौरान उन्हें देखने को लिए लोगों का भारी जनसमूह उमड़ पड़ा. कल्पना ने भी सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किया. सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये थे. कल्पना का काफिला जिस जिस रास्ते से गुजरा ग्रामीण उनकी तस्वीर लेने को आतुर दिखे.
झामुमो कार्यकर्ताओं ने कल्पना सोरेन का किया जोरदार स्वागत
इससे पहले जब कल्पना सोरेन गिरिडीह पहुंची तो झामुमो कार्यकर्ताओं ने सोनबाद शिव मंदिर के पास उनका जोरदार स्वागत किया. इसके बाद मुखिया चमेली देवी के नेतृत्व में कई महिलाएं उनसे मिली और अपनी समस्याएं साझा की. इस दौरान सभी महिलाएं उनसे मिलकर बेहद खुश दिखाई दी और उन्हें जीत का आशीर्वाद दिया. कल्पना भी सभी से मिलकर बेहद प्रसन्न नजर आयी.
Also Read: हेमंत सोरेन को जेल भेजनेवाले को करारा जवाब देना होगा, लिट्टीपाड़ा में गरजीं कल्पना सोरेन
ग्रामीणों का मिला अपार जनसमर्थन
इसके बाद कल्पना सोरेन का काफिला कर्णपुरा, महुआर, बेंगाबाद, छोटकी खरगडीहा, खुरचुट्टा, पारडीह, घुठिया, फिटकोरिया, विशनपुर, चपुआडीह, करमजोरा, नैयाडीह, झलकडीहा, धावाटांड, डाकबंगला, हरिलाडीह गांव पहुंचा. उनके पीछे पीछे बाइक व चार पहिया वाहन से झामुमो कार्यकर्ता चल रहे थे. इस दौरान उन्हें ग्रामीणों का अपार जनसमर्थन मिला. कल्पना भी हर चौक चौराहों पर हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार किया. इस दौरान उनके समर्थक व कार्यकर्ता उनके नाम और पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नाम के जयकारे लगाते दिखाई पड़े.
रोड शो में ये लोग हुए शामिल
रोड शो में राज्यसभा सांसद डॉ सरफराज अहमद, विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता कृष्ण मुरारी शर्मा, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष नुनुराम किस्कू, विजय सिंह, जाकिर हुसैन, डिस्को मंडल, पंकज मंडल, शंकर मंडल, मंजू मरांडी, नीलकंठ मंडल समेत कांग्रेस, माले और राजद कार्यकर्ता अपने अपने पार्टी के बैनर तले आगे बढ़ रहे थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










