बजरंगबली मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा

Author :JITENDRA
Published by :JITENDRA
Updated at :03 Apr 2025 10:00 PM
विज्ञापन
बजरंगबली मंदिर में प्राणप्रतिष्ठा को लेकर निकली कलश यात्रा

जसपुरिया सेवा संस्थान बीसा में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गयी.

विज्ञापन

अनगड़ा.

जसपुरिया सेवा संस्थान बीसा में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गयी. इसमें 501 महिलाएं व युवतियां शामिल हुईं. गेतलसूद स्थित स्वर्णरेखा नदी में गंगा पूजन कर जल का उठाव किया गया. मुख्य यजमान जैलेन्द्र कुमार व उनकी पत्नी संगीता सिन्हा ने वैदिक विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. अनुष्ठान बिटटू पांडेय, पं ईश्वरचन्द्र गोस्वामी, डॉ बीसी गौड़ व बटेश्वर गोस्वामी ने कराया. कलश यात्रा में गेतलसूद, बीसा, रामदाग, बुकी, ब्लौरा, कडरूटोली, गोड़ांग सहित अन्य गांव की महिलाएं शामिल हुई. चार अप्रैल को अखंड हरिकीर्तन व रामायण पाठ होगा. मौके पर मुखिया मंजोती देवी, मुखिया शांति मुंडा, पंसस मानेश्वर मुंडा, सत्येदव मुंडा, कामेश्वर महतो, रामकुमार दुबे, बिरजू प्रसाद, संजय मेहता, फागुराम बेदिया, बंटी नायक, कमलाकांत मुंडा, गौरीशंकर मुंडा, दिलीप बेदिया आदि उपस्थित थे.

कलश यात्रा के साथ चैती दुर्गा पूजा शुरू : रातू. रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा समिति रातू के तत्वावधान में गुरुवार को बड़काटोली स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में शामिल 501 महिलाएं रातू चट्टी होते महाराजा तालाब तक गयी. वहां पुरोहित ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ जलाभिषेक कराया. इसके उपरांत कलश यात्रा देवी मंडप, जगन्नाथ मंदिर होते, वापस मंदिर परिसर पहुंची. शुक्रवार को नवपत्रिका पूजन के उपरांत संध्या में पूजा पंडाल का उदघाटन किया जायेगा. कलश यात्रा में हरि साहू, राजकुमार वर्मन, संजय साहू, सीताराम साहू, दिनेश गुप्ता, प्रदीप गुप्ता, शिवपूजन साहू, अखौरी राजेश, संजय साव, रामू गुप्ता, अंबिका प्रसाद, सुदामा प्रसाद, राजकुमार, भोलू, अंकित, गोलू, मंटू, छोटू, मोनू, सोनू, ओम, लालजी साहू आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
JITENDRA

लेखक के बारे में

By JITENDRA

JITENDRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola