ePaper

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Updated at : 12 Oct 2024 4:08 PM (IST)
विज्ञापन
Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में बन रहा निम्न दबाव का क्षेत्र, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

Kal Ka Mausam: झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम से अगले 2 दिन में मानसून की वापसी हो जाएगी.

विज्ञापन

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बन रहा है. आने वाले दिनों में इसका असर देखने को मिलेगा. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के रांची स्थित मौसम केंद्र ने कहा है कि हजारीबाग से दक्षिणी पश्चिमी मानसून लौट रहा है. साउथवेस्ट मानसून इस समय दरभंगा, हजारीबाग, पेंडरा रोड, नरसिंहपुर, खरगोन, नंदुरबार और नवसारी से गुजर रहा है.

मानसून की झारखंड से हो रही वापसी

दक्षिणी पश्चिमी मानसून की वापसी के लिए अनुकूल माहौल है. गुजरात, मध्यप्रदेश, झारखंड, बिहार, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम से अगले 2 दिन में मानसून की वापसी हो जाएगी. मौसम वैज्ञानिक ने यह भी कहा कि दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है. इसके असर से बंगाल की खाड़ी में 14 अक्टूबर तक निम्न दबाव का क्षेत्र बनेगा.

झारखंड में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि आने वाले दिनों में इसका असर मौसम पर दिखेगा. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा गुमला जिले के रायडीह में हुई. यहां 6.4 मिमी वर्षा हुई. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 36.3 डिग्री सेंटीग्रेड सरायकेला-खरसावां जिले के सरायकेला में दर्ज किया गया. सबसे कम न्यूनतम तापमान राजधानी रांची के मौसम केंद्र में रिकॉर्ड किया गया. यहां का न्यूनतम तापमान 21.4 डिग्री सेंटीग्रेड रहा.

13 और 14 अक्टूबर को शुष्क रहेगा मौसम

मौसम वैज्ञानिक ने बताया कि झारखंड में अगले 2 दिन यानी 13 और 14 अक्टूबर को आसमान साफ रहेगा. मौसम शुष्क रहने की संभावना है. इसके बाद 15 अक्टूबर को दक्षिणी झारखंड एवं उससे सटे मध्य भागों में कहीं-कहीं वर्षा होने की संभावना है. मानसून का सीजन खत्म होने के बाद अब तक झारखंड में 20.9 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो 44 मिलीमीटर की तुलना में 53 फीसदी कम है.

Also Read

झारखंड में दक्षिण-पश्चिम से दक्षिण की ओर बह रही हवा, जानें कैसा है आज का मौसम

Jharkhand Weather: झारखंड में अगले पांच दिनों तक कैसा रहेगा मौसम, आज इन जिलों में अच्छी बारिश का अनुमान

Jharkhand Weather: सावधान! मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट, जानें आज कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

Aaj ka Mausam: बढ़ रही गर्मी, होगी राहत की बारिश, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी, देखें VIDEO

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola