ePaper

Aaj ka Mausam: बढ़ रही गर्मी, होगी राहत की बारिश, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी, देखें VIDEO

Updated at : 16 Mar 2024 8:46 AM (IST)
विज्ञापन
jharkhand rain news aaj ka mausam
झारखंड का मौसम.

बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात की वजह से झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. इसकी वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट भी जारी कर दिया है.

विज्ञापन

Aaj ka Mausam: झारखंड में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है. सुबह और शाम ठंड लग रही है, तो दिन में और रात में गर्मी का भी एहसास हो रहा है. मौसम विभाग की मानें, तो झारखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है. इसका असर 20 मार्च तक दिखेगा. बंगाल की खाड़ी में बन रहे चक्रवात (Cyclonic Circulation) की वजह से झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में बारिश होने की संभावना है. इसकी वजह से अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है. मौसम विभाग ने बारिश का येलो अलर्ट (IMD Yellow Alert) भी जारी कर दिया है. कहा है कि बारिश और वज्रपात के साथ 30 से 40 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं भी चल सकतीं हैं. आज के मौसम (Aaj Ka Mausam) की बात करें, तो शनिवार (16 मार्च) से हल्की बारिश होने की संभावना है. कल के मौसम (Kal Ka Mausam) की बात करें, तो 17 मार्च को भी गरज के साथ बारिश हो सकती है. 18 मार्च को राज्य के दक्षिणी तथा उससे सटे मध्य भागों (पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां) में बारिश होने की संभावना है. वहीं, 19 और 20 मार्च को संताल परगना और कोल्हान प्रमंडल में कहीं-कहीं हल्की बारिश हो सकती है. बारिश के बाद अधिकतम तापमान में 4 डिग्री तक की कमी हो सकती है. बता दें कि इन जिलों का तापमान अभी ही 35 डिग्री सेंटीग्रेड तक पहुंच गया है. राजधानी रांची का उच्चतम तापमान 33 डिग्री सेंटीग्रेड के करीब पहुंच गया है, जिसके बारिश के बाद 27-29 डिग्री सेंटीग्रेड हो जाने का अनुमान है.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola